{"_id":"6ae7a4dc6c9a361d13047fec","slug":"online-attendance-of-1252-workers-recorded-across-25-gram-panchayats-even-amidst-rain-basti-news-c-207-1-bst1013-170871-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश में भी 25 ग्राम पंचायतों में 1252 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश में भी 25 ग्राम पंचायतों में 1252 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी
विज्ञापन
गौर। अर्नब चक्रवात के प्रभाव से शुक्रवार को दिनभर बारिश और खराब मौसम के बावजूद गौर ब्लॉक की 25 ग्राम पंचायतों में 1252 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की गई। इन्हें 187 परियोजनाओं में सड़क निर्माण सहित विभिन्न कार्यों में लगा दिखाया गया है। हालांकि, मौके पर पड़ताल में कई स्थानों पर काम होता नहीं मिला। इससे बारिश के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौर ब्लॉक में कुल 108 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 30 अक्तूबर को 25 ग्राम पंचायतों में 1252 श्रमिकों की हाजिरी पोर्टल पर दर्ज की गई। सबसे अधिक अइला कला ग्राम पंचायत में 109 श्रमिकों की उपस्थिति दिखाई गई। वहीं, 31 अक्तूबर को केवल सेमरा ग्राम पंचायत में चार श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हुई। डेंगरहा के अब्दुल रब ने सीडीओ और बीडीओ को शिकायती पत्र देकर मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, गांव में पिच सड़क से मुन्ने के खेत तक चकरोड पर मिट्टी का कार्य मजदूरों से कराने के बजाय रात में ट्रैक्टर से जोताई कराई गई। आरोप है कि इसके बावजूद पोर्टल पर श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जा रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चकरोड पर मिट्टी के कार्य के नाम पर एक दिन में 36,600 रुपये का काम दर्शाया गया है। इसके साथ ही 14 दिनों तक श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाकर उनके खातों में भुगतान कराने की तैयारी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बारिश के दिन जिन ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई, उनमें से कई जगह पड़ताल के दौरान कार्य होते नहीं मिले। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी और धरातल पर काम की स्थिति में अंतर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संजय शर्मा ने बताया कि बारिश के दिन जिन ग्राम पंचायतों में मिट्टी के कार्य और श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की गई है, उनकी जांच कराई जा रही है। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कार्यों का मास्टररोल शून्य करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।