{"_id":"6224dfe132ab981b7b26751e","slug":"oneline-gambling-open-basti-news-gkp4291028190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जुए का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन जुए का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन जुए का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। शहर में घूम-घूमकर ऑनलाइन लाटरी खेलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम ने इनके कब्जे से करीब छह हजार नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन लॉटरी का मास्टरमाइंड अंकित चौरसिया निवासी पठान टोला थाना पुरानी बस्ती है। उसके लिए ऑनलाइन लाटरी में पैसा लगवाने का काम मोतीलाल चौहान निवासी बक्सरिया थाना खोड़ारे जनपद गोंडा और अच्छन अली निवासी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती करते थे। निश्चित समय के अनुसार प्रतिदिन ये लोग रुपये दांव पर लगवाते थे। इसके लिए बाकायदा एक नंबर जारी किया जाता था। इस नंबर के लिए प्रति टिकट 12 रुपये कीमत तय थी। जिसके बदले नंबर लगने पर सौ रुपये दिए जाते थे। हर एक घंटे पर लॉटरी का नंबर ऑनलाइन ही ड्रा होता है। इसमें पैसा लगवाने का कमीशन मिलता था।
इस जुए की जानकारी होने पर प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल हेमंत सिंह और स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल धीरज यादव व देवेंद्र निषाद की टीम ने आरोपी अंकित, मोतीलाल व अच्छन अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके कब्जे से कुल पांच हजार 970 रुपये नकद व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।