{"_id":"627801055d483067543f866a","slug":"one-young-man-died-to-self-licency-pistol-basti-news-gkp436162564","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद की पिस्टल से कनपटी पर मार ली गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद की पिस्टल से कनपटी पर मार ली गोली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद की पिस्टल से कनपटी पर मार ली गोली, मौत
वाल्टरगंज (बस्ती)। पुरानी बस्ती थाना के हड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र के हड़िया गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने शनिवार देर रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। सूचना पर पहुंचे हड़िया चौकी प्रभारी व थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां पर देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। परिवार वालों का कहना है कि कुछ दिनों से वह खोए-खोए से रहते थे। मगर बात क्या थी, इसे किसी से कभी साझा नहीं किए। हड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र के हड़िया गांव निवासी 32 वर्षीय दिलीप कुमार चौधरी पुत्र स्व. संतराम चौधरी शनिवार की देर रात दस बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ अपने घर की छत पर पहुंचे। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो दिलीप को मृत अवस्था में पड़ा देखा। उनकी कनपटी से खून बह रहा था। इसकी तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जाता है कि वह कुछ डिप्रेशन में थे। देर रात बिजली न रहने पर छत पर सोने चले जाते थे। दो भाइयों व एक बहन में सबसे छोटे थे। बड़े भाई सुमित चौधरी के साथ खेती-बाड़ी करते थे। इनका परिवार सभी सुख-सुविधाओं से संपन्न है। बावजूद इसके इस तरह के कदम से सब हतप्रभ हैं। सदर विधायक महेंद्र यादव मृतक दिलीप के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। परिजनों ने विधायक को बताया कि परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्म हत्या लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कुछ दिनों से खोए-खोए रहते थे दिलीप
दिलीप के पिता की मौत वर्ष 2002 में हो गई थी। इनकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। अपनी पत्नी अनिता चौधरी, बेटा रोमिल (4), मां कमलावती, बड़े भइया सुमित चौधरी, भाभी साधना चौधरी, भतीजी सान्हवी (8) व भतीजा नमिष (3) के साथ हंसी खुशी के साथ रहते थे। परिवारी जनों ने बताया कि इधर कई दिनों से पता नहीं किस धुन में रहा करते थे। सबसे बड़ी बहन मीरा चौधरी जो अपने ससुराल में थी। भाई की मौत से काफी दुखी हैं। मृतक पहले की तरह बच्चों से खेलना व मिलजुल कर रहना आदि सब सामान्य था। पर विगत एक सप्ताह से किसी तनाव में रहते थे। जो परिजनों को सांझा नहीं किए। इनकी मौत से पूरे परिवार का हौसला टूट-सा गया।