फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One-time payment exercise to farmers-labourers intensifies

Basti News: किसानों-श्रमिकों को एकमुश्त भुगतान की कवायद तेज

Wed, 21 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 21 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
One-time payment exercise to farmers-labourers intensifies
बस्ती। एक दशक से बंद वाल्टरगंज चीनी मिल के किसानों एवं श्रमिकों के बकाया मूल्य के एकमुश्त भुगतान की कवायद तेज हो गई है। डीएम प्रियंका निरंजन ने टेक्निकल टीम एवं प्रशासनिक अमले के साथ संबंधित चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान मिल के प्लांट और मशीनरी का मूल्यांकन हुआ। डीएम ने किसानों एवं श्रमिकों के बकाया 74 करोड़ रुपये के शीघ्र भुगतान का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

बकाया भुगतान के लिए डीएम की मौजूदगी में मिल का भौतिक सत्यापन किया गया। टेक्निकल टीम ने मशीनरी के मूल्यांकन को जरूरी तथ्य संकलित किए। जिला प्रशासन ने बकाया भुगतान के लिए मिल के नीलामी की कार्रवाई की ओर कदम बढ़ा दिया है। मशीनरी के मूल्यांकन के बाद निविदा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बकाया भुगतान को लेकर प्रशासन गंभीर है। मिल श्रमिकों और किसानों का समस्त बकाया शीघ्र दिलाया जाएगा। हालांकि मिल प्रबंधन की ओर से प्रति माह एक करोड़ रुपये दिए भी जा रहे हैं। इस हिसाब से भुगतान में काफी विलंब होगा। इसलिए एक मुश्त भुगतान की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय, डीसीओ मंजू सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम, नायब तहसीलदार केके मिश्र, संग्रह अमीन उमेश वर्मा के अलावा बभनान व रुधौली चीनी मिल की टेक्निकल टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed