{"_id":"6772efbfc164363edf069f89","slug":"one-hundred-and-fifty-liters-of-diesel-stolen-from-trailer-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129625-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेलर से डेढ़ सौ लीटर डीजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेलर से डेढ़ सौ लीटर डीजल चोरी
Tue, 31 Dec 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के सामने रविवार की रात 9:15 अनियंत्रित होकर ट्रेलर पेड़ से टकरा गया। रात में चोर ट्रेलर की टंकी से डेढ़ सौ लीटर डीजल चुरा ले गए।
जानकारी के अनुसार, रामचंद्र निवासी पदमापुर (50) महरीपुर के गुड्डू सिंह का ट्रेलर चलाते हैं। रविवार की रात वह बस्ती की तरफ आ रहे थे। बिजरा गांव के पास ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। चालक ने बताया कि गाड़ी पेड़ से टकरा जाने के बाद रात दो बजे तक वह जग रहे थे। उसके बाद वह गाड़ी में जाकर सो गया। सुबह जब नींद टूटी तो डीजल टैंक का लॉक टूटा हुआ था। उसमें से डेढ़ सौ लीटर डीजल चोर निकाल ले गए। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। संवाद