{"_id":"61d5de44004dc222a118278e","slug":"one-died-due-to-corona-positive-basti-news-gkp4226167196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : बुजुर्ग की मौत, 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : बुजुर्ग की मौत, 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : बुजुर्ग की मौत, 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव
जिले में छह यात्रियों सहित आठ नए संक्रमित मिले, दो लोग मुंबई से लौटे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना संक्रमितों के मिलने की गति अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सप्ताह भर में यहां 23 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें से अधिकांश मुंबई से आए लोग हैं, जबकि एक संक्रमित युवक जम्मू से आया है। बुधवार को मुंबई से आए छह तथा दो अन्य, जो यहीं के निवासी हैं, उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के निवासी 95 वर्षीय बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। अब तक कुल 23 एक्टिव मामले यहां आए हैं। चिकित्सकों के अनुसार, अभी भी रेलवे स्टेशन पर जांच का दायरा सीमित ही है। ऐसे में पूरी क्षमता से जांच नहीं हो पा रही है। रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन रैपिड रिस्पांस टीम को लगा रखा है और ये लोग जांच करते हैं। इनका कहना है कि यात्रियों पर जांच के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता है। ऐसे में जो बात मानकर जांच करा लेते हैं, हम उतनी ही जांच कर पा रहे हैं। यदि रेल प्रशासन, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस सहयोग करे तो जांच का दायरा बढ़ सकता है।
कोरोना के नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. एके कुशवाहा ने कहा कि जितना संभव है, उतनी जांच की जा रही है। बुधवार को एक बीमार 95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिनके नमूने की जांच में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अब तक 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें अधिकांश मुंबई से आए यात्री हैं। एक युवक जम्मू तो एक नोएडा से आए युवक में कोरोना संक्रमण मिला था। जबकि दो ऐसे लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जो कहीं नहीं गए थे। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। जितने भी केस आ रहे हैं, उनका जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना एकत्रित कर लखनऊ भेजा जा रहा है। अभी एक भी रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में ओमिक्रॉन का कोई केस अब तक सामने नहीं आया है।