फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one Dead body recoverd

अड़वा घाट पर नदी में डूबे अधेड़ का शव मिला

Mon, 31 Oct 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
one Dead body  recoverd
अड़वा घाट पर नदी में डूबे अधेड़ का शव मिला
विज्ञापन

बस्ती। कुआनों नदी पर स्थित सोनहा थानाक्षेत्र के अड़वा घाट पर नदी में डूबे व्यक्ति का शव सोमवार को मिला। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर मछली पकड़ रहे युवकों के कांटे में शव फंस गया था। इसके बाद सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंचे और शव को बाहर निकालकर घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। सोनहा थाना क्षेत्र के खाजेपुर टोला बरगदहवा गांव निवासी रोहनी (55) शनिवार रात करीब नौ बजे घर से निकले थे। उनके बेटे दिनेश ने बताया कि पिताजी बीमार चल रहे थे। उनकी दवा चल रही थी। काफी देर तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला था। तलाशते हुए परिजन कुआनों नदी के अड़वा घाट के पास पहुंचे तो घाट पर उनका चप्पल पड़ा मिला था। इसके बाद से नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed