फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One byker died and other injured

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
One byker died and other injured
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर हर्रैया थाने के संसारीपुर चौराहे (खैरी ओझा) के निकट रविवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने घायलों को प्राइवेट वाहन से सीएचसी हर्रैया ले जा गए। मगर पहुंचने से पहले ही रास्ते में झिनकू सैनी (22) ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल रवि सैनी (26) का प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुइली गांव के रहने वाले झिनकू सैनी बाइक पर बगैर हेलमेट थे जो अपने मौसेरे भाई रवि सैनी (हेलमेट में) के साथ एक बाइक चलाते हुए रविवार शाम सवा चार बजे के करीब बस्ती से हर्रैया की तरफ जा रहे थे। संसारीपुर चौराहा व खैरी ओझा गांव के निकट पीछे से अज्ञात भारी वाहन ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार झिनकू (22) पुत्र अयोध्या निवासी मुईली थाना पैकोलिया और इनके मौसरे भाई रवि सैनी (26) पुत्र प्रेम नारायण साहनी निवासी अयोध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाले वाहन का चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में ले लिया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed