{"_id":"60d363da8ebc3e33471b36cb","slug":"one-arrested-for-snatching-20-thousand-from-female-shopkeeper-basti-news-gkp3992248141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दुकानदार से 20 हजार छीनने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दुकानदार से 20 हजार छीनने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला दुकानदार से 20 हजार छीनने वाला गिरफ्तार
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे में स्थित मेडिकल स्टोर पर महिला दुकानदार से 20 हजार रुपये छीन कर भागने वाला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से लूट के 17 हजार तीन सौ रुपये और तमंचा-कारतूस बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम आठ बजे प्राथमिक विद्यालय सरैया थाना कप्तानगंज के पास से आरोपित विजय कुमार शुक्ला उर्फ पिंटू निवासी फेन्सा थाना दुबौलिया को पकड़ा गया। 16 जून को पुलिस को दी तहरीर में कस्बा निवासी बृजेश गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दिन में लगभग 1:00 बजे उनकी पत्नी संतोष देवी मेडिकल स्टोर पर थीं। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने कुछ दवाएं मांगी। वह दवाई ला ही रही थीं कि एक कंबल विक्रेता आ गया।
उनकी पत्नी ने कंबल लेने से इंकार कर दिया तो दवा लेने वाला व्यक्ति अपने आपको टेंट हाउस संचालक बताते हुए कंबल की आवश्यकता बता कर आपस में मोलभाव करने लगा। इसी दौरान उसकी पत्नी काउंटर से 20 हजार रुपये निकालकर गिनने लगीं। कंबल बेचने वाले ने हाथ से रुपये छीन लिया और दुकान के सामने खड़ी की मोटरसाइकिल से भाग निकला।