फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Basti, Adulterated Paneer from Mathura-Haryana Fetching 1.5x Profit: Food Safety Concern

बस्ती में सेहत से खिलवाड़: मिलावटी पनीर बेचकर कमा रहे डेढ़ गुना मुनाफा, मथुरा-हरियाणा कनेक्शन

Sat, 09 May 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 12:22 AM IST
सार

जिले में पनीर की खपत वर्तमान में सहालग के दौरान रोजाना 60 से 70 क्विंटल पहुंच गया है। इस मांग को पूरा करने के लिए धंधेबाज अंबेडकरनगर, अयोध्या के साथ बलरामपुर क्षेत्र से पनीर मंगवा रहे हैं। साथ ही लोकल के निर्माण इकाइयों से भी पनीर मंगवा रहे हैं। पूर्व में इसका खुलासा भी हो चुका है।

विज्ञापन
In Basti, Adulterated Paneer from Mathura-Haryana Fetching 1.5x Profit: Food Safety Concern
बाजार में ऐसे बेंच रहे पनीर संवाद

विस्तार

सहालग की आड़ में मिलावट के धंधेबाज मुनाफे के लिए एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। जनपद में अचानक से पनीर की डिमांड बढ़ी तो मिलावटखोर नकली पनीर की खेप खपाने के लिए नया तरकीब खोज लिए।जानकारों का कहना है कि कानपुर, मथुरा, हरियाणा से मिलावटी पनीर मंगवाकर उसे असली बताकर बेंच कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

विज्ञापन


बाहर से 180 रुपये किलो का मिलावटी पनीर मंगाकर यहां आसानी से 300 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। जानकारों के अनुसार, मिलावटी पनीर की लागत करीब 100-120 रुपये किलो पड़ती है। मिलावटखोर इसे डेयरी संचालकों को 170 से 180 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचते हैं।

विज्ञापन

डेयरी संचालक और दुकानदार इसे 300-320 रुपये किलो में ग्राहकों को बेचते हैं। बड़ा ऑर्डर मिलने पर 15-20 रुपये प्रतिकिलो कम कर देते हैं। सहालग में पहले से बुकिंग कर लिए धंधेबाज आयोजन के दिन इसी पनीर की सप्लाई कर देते हैं।

बताया जा रहा है लोकल और आसपास जनपदों से मिलावटी पनीर मंगवाने पर महंगा पड़ता है। ऐसे में हरियाणा, मथुरा और कानपुर की मिलावटी पनीर को तरजीह देते हैं। बता दें कि जनपद में दूध का उत्पादन कागज में तो 46 हजार लीटर रोजाना है, मगर गर्मी में यह औसत गिरकर 40 हजार लीटर के नीचे आ चुका है।

इधर, सहालग में दूध, पनीर और खोआ की मांग बढ़ी तो धंधेबाज मिलावटी खाद्य सामग्री खपाने में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय स्तर पर दूध उत्पादन कम होने और सहालग होने के कारण आवश्यकता बढ़कर 70 से 80 हजार लीटर पहुंच गई है। इतने दूध में पनीर, दूध व खोआ की डिमांड पूरी नहीं हो सकती हैं लिहाजा, पाउडर वाले दूध का सहारा ले रहे हैं।

इसके पाउडर वाले दूध के कारोबार में भी दोगुना का उछाल आया है। दुग्ध कारोबार से जुड़े जानकारों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक बस्ती में रोजाना 10 से 15 हजार लीटर पाउडर का दूध खप रहा था, जो बढ़कर 30 से 35 हजार लीटर हो गया है। मांग के अनुसार, बाहरी दूध, पनीर, खोआ ही सहालग में सहारा बना हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में दुधारू पशुओं की संख्या 7791 है। मगर, जिले में पनीर की खपत वर्तमान में सहालग के दौरान रोजाना 60 से 70 क्विंटल पहुंच गया है। इस मांग को पूरा करने के लिए धंधेबाज अंबेडकरनगर, अयोध्या के साथ बलरामपुर क्षेत्र से पनीर मंगवा रहे हैं। साथ ही लोकल के निर्माण इकाइयों से भी पनीर मंगवा रहे हैं। पूर्व में इसका खुलासा भी हो चुका है।

ऑन डिमांड करते तैयार, रात में डेयरियों पर सप्लाई : सहालग के चलते नकली पनीर आसानी से बाजार में खप रहा है। 2.50 क्विंटल नकली पनीर पकड़ा गया। इससे पहले खोआ भी पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि धंधेबाज मिलावटी पनीर ऑन डिमांड बनाकर रात में डेयरी पर पहुंचाते हैं। छोटी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं और चालक के जरिये कई डेयरियों पर भेजते हैं।

मिलावटी पनीर की ऐसे करें पहचान : मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह के अनुसार, मिलावटी पनीर कठोर होगा। दबाने पर ये बिखर जाएगा। ऊपर अतिरिक्त चिकनाई महसूस होगी। स्वाद भी हल्का कसैला प्रतीत होगा। वैसे पूरी तरह से जांच लैब में ही संभव है। मिलावटी सामग्री की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed