फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One accused was sent to jail, the other

Basti News: एक आरोपी को जेल, दूसरा भेजा गया बाल सुधार गृह

Sun, 24 Sep 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
One accused was sent to jail, the other
रुधौली। नगर पंचायत क्षेत्र के दंपती के खुदकुशी मामले में गिरफ्तार दोनों नामजद आरोपियों में एक नाबालिग है। उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट के हिसाब से उम्र 17 वर्ष 18 दिन पाई गई। ऐसे में पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान करने के बाद मेडिकल कराने ले गई। वहां से आरोपी त्रिलोकी को न्यायालय में पेश किया। जबकि दूसरे आरोपी को मार्कशीट के आधार पर नाबालिग घोषित करते हुए उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के मुताबिक दोनों को रुधौली ब्लाॅक रोड मोड़ से गिरफ्तार किया गया। हालांकि मौके पर गए एसपी ने शुक्रवार को ही दोनों की गिरफ्तारी करने का बयान दिया था। आरोपियों के कपड़े और मोबाइल फोन पुलिस ने सील कर दिया है। दंपती का भी मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


..

एक कैबिनेट मंत्री का पुलिस को कई बार आया फोन

सूबे के एक कैबिनेट मंत्री का पुलिस के पास कई बार फोन आने की चर्चा है। हालांकि पुलिस खुलकर इसे कबूल नहीं कर रही है। माना जा रहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुख्ता कार्रवाई करने के लिए कहा गया। उधर, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद व अन्य नेताओं ने परिवार के लोगों से मुलाकात कर सांत्वना दिया और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


...

पीड़ित के घर बढ़ी राजनीतिक गतिविधियां

रुधौली। दंपदी के जहर खाकर खुदकुशी की घटना के बाद परिवार के लोगों को सांत्वना देने के लिए शनिवार को सियासी चेहरों की गतिविधियां तेज हो गईं। सर्वहारा विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश निषाद ने परिजनों व बच्चों से मुलाकात कर मुआवजे की मांग की और परिजनों को सहायता राशि सौंपी। निषाद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील चंद्र साहनी ने बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। देर शाम लगभग 6:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार की स्थिति एवं घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


..
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं मौत की वजह
दंपती में से किसी के भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी मृत्यु का कारण क्या है। शुक्रवार को ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया था। पति का पोस्टमार्टम बस्ती में हुआ, जबकि पत्नी का गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में। दोनों के जहर खाने के संकेत तो मिले हैं, लेकिन विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बिना बिसरा की जांच किए पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टर रिपोर्ट में नहीं लिख सकते। दोनों का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए महिला का वेजाइना स्वाब भी सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

..
यह रहा पूरा घटनाक्रम
बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत रुधौली के एक दंपती ने कीटनाशक खा लिया था। उनमें पति की जिला अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई थी। पत्नी को मेडिकल काॅलेज गोरखुपुर रेफर कर दिया गया था। रात में उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा था। शुक्रवार सुबह हालत फिर खराब होने लगी और कुछ ही घंटे में उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत होने के बाद अचानक उस समय घटनाक्रम बदल गया जब जहर खाने से पहले का उन दोनों का तीन वीडियो सामने आया। उन वीडियो में बताया गया था कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed