फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One accused arrested with two stolen bikes

Basti News: चोरी की दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with two stolen bikes
भद्रेश्वरनाथ मंदिर के पास से पांच अगस्त को हुई थी चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के भद्रेश्वरनाथ मंदिर से चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी उदय प्रताप सिंह उर्फ मण्टू सिंह निवासी पिपरा गौतम तिनभइया पट्टी थाना नगर ने बताया कि उसने सुपर बाइक भद्रेश्वरनाथ मंदिर के पास से रात में चोरी की थी।
आरोपी के अनुसार, बाइक की नंंबर प्लेट तोड़कर दूसरा नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहा था। इमें सुनील चौधरी निवासी पेड़रिया थाना हर्रैया ने साथ दिया था। उसने 18 जुलाई को कचहरी से भी एक बाइक चोरी करने की बात कबूल की, जिसे अगई भगाड़ गांव के बाहर बने पुलिया के नीचे से बरामद किया गया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के न्योरीगाड़ा कुसरौत निवासी विकास निषाद ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था कि वह पांच अगस्त को भद्रेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने गया था। धर्मशाला नंबर चार के पास से बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने उसकी बाइक के अलावा एक अन्य बाइक भी बरामद किया। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए उदय प्रताप उर्फ मंटू सिंह के सहयोगी सुनील चौधरी की तलाश में पुलिस जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed