फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old students were happy to meet each other

Basti News: एक-दूसरे से मिलकर खुश हुईं पुरातन छात्राएं

Thu, 29 Feb 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Old students were happy to meet each other
महिला पीजी कॉलेज में पुरातन छात्र सम्मेलन हुआ।
महिला पीजी काॅलेज में आयोजित हुआ पुरातन छात्रा सम्मेलन
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रो. सुनीता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली पुरातन छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। एक-दूसरे से मिलकर वह बेहद खुश नजर आईं। महाविद्यालय परिसर में पहुंचने के बाद पुरानी यादें ताजा हो गई। वर्तमान छात्राओं से उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। बारी-बारी से पुरातन छात्राओं ने सफलता के टिप्स दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, व स्वागत गीत की मनोहारी प्रस्तुति की। प्राचार्य प्रो. सुनीता ने कहा कि महिला सशाक्तीकरण में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है। महाविद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं काे उच्च कोटि के अनुशासन में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना हमारा मुख्य ध्येय हैं। ताकि यहां पढ़ने वाली छात्राओं के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास हो सकें। हम सभी का यह भी प्रयास है कि महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
विज्ञापन

इसमें छात्र, अभिभावक, शिक्षक एवं पुरातन छात्राओं समेत सभी का योगदान जरूरी है। पुरातन छात्रा समिति के संयोजक पूनम यादव, सदस्य डॉ रघुवर पांडेय एवं डॉ. वीना सिंह ने संयुक्त रूप से आयोजन का नेतृत्व किया। संचालन पुरातन छात्रा जीजीआईसी की शिक्षक मानवी सिंह ने किया। पुरातन छात्रा मंजू आर्या, प्रतिभा पांडेय, संगीता कुमारी, गीता उपाध्याय, जूही सिंह, नेहा पांडेय, ज्योति, अनुराधा शुक्ला, गोल्ड मेडलिस्ट रही पूजा गुप्ता ने कॉलेज से जुड़े अपने संस्मरण और अनुभव साझा की। सपना गुप्ता और उनकी टीम ने आज गर्भ में चीख रही है बेटी हिंदुस्तान की जैसे मार्मिक गीत पर समूह नृत्य का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशु कुमारी की टीम ने घरेलू हिंसा पर नुक्कड़ नाटक व पुरातन छात्रा पंखुड़ी मिश्र द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में एमए समाजशास्त्र की छात्रा शशि ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान प्राचार्य की ओर से पुरातन छात्राओं को सम्मानित किया गया। उनके प्रति आभार ज्ञापन डॉ. रघुवर पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. सीमा सिंह, डाॅ. नूतन यादव, डॉ. सुहासिनी सिंह, डाॅ. रुचि श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed