फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old man's death under suspicious circumstances, police reached on information of murder

Basti News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस

Thu, 04 Jan 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Old man's death under suspicious circumstances, police reached on information of murder
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के सांवडीह गांव के लमतिया पुरवे में संदिग्ध हालात में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पत्नी की सूचना पर ससुराल से पहुंची बेटियों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर मृतक की पत्नी ब्लड प्रेशर का मरीज बताते हुए उसी की वजह से मौत होना बताते लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सांवडीह के लमतिया पुरवा निवासी 70 वर्षीय हृदयराम पत्नी लुतुरा के साथ बेटे-बहू से अलग रहता था। उसकी दो बेटियां ससुराल में हैं। ससुर-बहू में किसी बात अक्सर कलह होता रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम से ही हृदयराम का उनकी बहू से झगड़ा शुरू होकर देर रात होता रहा। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे लुतुरा ने दोनों बेटियों को फोन करके बताया कि उसके पिता की किसी ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन

सुबह होने से पहले ही दोनों बेटियां पहुंच गईं और डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को भी हत्या की सूचना दी। मौके पर एएसपी ओपी सिंह, क्षेत्राधिकार हर्रैया शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र पहुंच गए। पुलिस के सामने लुतुरा देवी ने बयान दिया कि उसके पति की ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से मौत हो गई। हालांकि गांव के लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े की वजह को लेकर चर्चा
दिवंगत के पास 10 बीघा जमीन है, जिस पर उसने बैंक से ऋण ले रखा है। कुछ लोगों का कहना है कि उसी को लेकर परिवार में विवाद होता था। आसपास के लोगों का कहना है कि दिवंगत की बहु आए दिन अपने ससुर को प्रताड़ित करती थी। दिवंगत की दो बेटिया हैं और दोनों विवाहित हैं। एक का विवाह गोंडा जिले , जबकि दूसरी की गांव के पास हलुवा बाजार में ही शादी हुई है।

नहीं हो सका पोस्टमार्टम
हृदयराम के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव देर से पहुंचने और थाने से मेडिकल बोर्ड और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने की संस्तुति की गई है। बोर्ड के लिए नामित डाॅक्टर के मौजूद न रहने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed