फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   old man was died in attack

मुकदमे में सुलह न करने पर वृद्ध की पीट कर हत्या

Sun, 28 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
old man was died in attack
मुकदमे में सुलह न करने पर वृद्ध की पीट कर हत्या
विज्ञापन

रमवापुर गांव की घटना, पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत छह पर मुकदमा दर्ज
21 नवंबर को हुई मारपीट के मामले में बुजुर्ग ने दर्ज कराया था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया (बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में 60 वर्षीय वृद्ध की मुकदमे में सुलह न करने पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पूर्व व वर्तमान प्रधान समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रमवापुर गांव निवासी चंद्रशेखर की 21 नवंबर को पुरानी रंजिश में गांव के पूर्व प्रधान बलिराम चौधरी से मारपीट हो गई थी। इस पर चंद्रशेखर ने बलिराम चौधरी, मौजीराम, घनश्याम, अखिलेश, अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की ओर से मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा था। चंद्रशेखर इसके लिए तैयार नहीं थे। रविवार को वह घर से 200 मीटर दूर शौच के लिए गए थे। आरोप है कि इसी दौरान विरोधियों ने लाठी-डंडे से पीटकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। चंद्रशेखर किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग तत्काल उन्हें सीएचसी कलवारी ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर के पुत्र प्रमोद कुमार की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस ने पूर्व प्रधान बलिराम चौधरी, मौजीराम, अखिलेश, अंकित, घनश्याम, वर्तमान प्रधान श्रवण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्तापूर्ण कार्य की मांग करना पड़ा भारी
दुबौलिया। सर्रैया बक्सी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रमवापुर में गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने को लेकर कुछ दिन पहले दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। इसी बात पर ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान और चंद्रशेखर के परिवार के लोग आमने सामने आ गए थे। चंद्रशेखर के परिवार के दिलीप ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच की थी। पिछले सप्ताह प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण में लग रही ईंट की गुणवत्ता को लेकर भी मारपीट हुई थी। चंद्रशेखर के पुत्र प्रमोद का आरोप है कि उसका परिवार गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग करता रहा है। यह बात प्रधान और पूर्व प्रधान को खटकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed