{"_id":"60c399a78ebc3e7a8b5dd66e","slug":"old-man-died-by-lightening-basti-news-gkp3977495120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, महिला झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, महिला झुलसी
बारिश से कई जगह जलभराव, उमस भरी गरमी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया/बस्ती। सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में शुक्रवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ आधे घंटे हुई बारिश हुई। इस दौरान दुबौलिया क्षेत्र में बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव होने से भी राहगीरों को दिक्कत हुई।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला झुलस गई और एक मवेशी की मौत हो गई। बड़ोसर गांव निवासी पांचू पुत्र सोहन 55 वर्षीय मवेशी चराने के लिए गए थे कि इतने में तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। बचने के लिए गांव के पश्चिम बाग के एक पेड़ के नीचे आ गए। इतने में बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नटवाजोत गांव निवासी इंद्रावती बिजली से झुलस गई। उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। जबकि नरायनपुर गांव में बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार बारिश की वजह से फोरलेन पर कप्तागंज कस्बा में सर्विस रोड व अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया। हालांकि, बारिश से उमस भरी गरमी से लोगों ने राहत महसूस की। शहर के पचपेड़िया व पुरानी बस्ती के कुछ इलाकों की सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ा।