{"_id":"6730f9e7e2b9e5b85809bcde","slug":"old-lady-dies-in-private-hospital-family-members-create-ruckus-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127077-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निजी अस्पताल में वृद्धा की मौत, परिवार वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निजी अस्पताल में वृद्धा की मौत, परिवार वालों ने किया हंगामा
Sun, 10 Nov 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित है निजी नर्सिंग होम का मामला, पुलिस ने कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पैर में फ्रैक्चर का इलाज कराने आई वृद्ध महिला की मौत के बाद पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में परिवार के लोगों ने हंगामा किया। चिकित्सक पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 75 वर्षीय महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया था। जिला अस्पताल से उस महिला को आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत निजी अस्पताल में पैर के ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया था। शनिवार की रात में महिला की मृत्यु हो गई। उसके परिवार के लोग चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
सूचना पाकर प्लास्टिक कांप्लेक्स चौकी पुलिस पहुंची। थोड़ी देर बाद पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष महेश सिंह पहुंचे। समझाने-बुझाने के बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। वे लोग मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं और न ही कोई तहरीर दी है।