फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   OIL

खाद्य पदार्थ पकाने के बाद बचा तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

Tue, 05 Jan 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
OIL
खाद्य पदार्थ पकाने के बाद बचा तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
विज्ञापन

न करें दोबारा इसका इस्तेमाल, बचे तेल से बनेगा बॉयोडीजल
खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसे तेल को खरीदने के लिए एक कंपनी को किया अधिकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुकान या घर में पकवान बनाने के बाद कड़ाही में बचे तेल का दोबारा इस्तेमाल न करें। एक बार इस्तेमाल में आ चुके तेल का दोबारा उपयोग आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इसे अलग रखकर इसे बेचा जा सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसके लिए जिले में एक कंपनी अधिकृत की है। कंपनी पिछले दो महीने में करीब दो सौ लीटर तेल की खरीददारी कर भी चुकी है।
कंपनी इसका इस्तेमाल बॉयोडीजल बनाने के लिए करेगी। कंपनी के प्रतिनिधि ऐसे तेल को खरीदने के लिए समोसा, पकौड़ी आदि बनाने वाले दुकानदारों से संपर्क कर रहे हैं। इससे एक तरफ जहां कंपनी को फायदा होगा, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की सेहत भी दुरुस्त रहेगी और आमदनी भी होगी। फिलहाल कंपनी 25 रुपये लीटर के हिसाब से रकम दे रही है। अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव बताते हैं कि कंपनी की ओर से अब तक दो सौ लीटर कड़ाही में बचने वाले तेल की खरीददारी की गई है। इसके बदले में दुकानदारों को 25 रुपये लीटर के हिसाब से रकम दी जा रही है।
विज्ञापन

कई बार प्रयोग से हानिकारक हो जाता है तेल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी बताते हैं कि बचे हुए तेल का इस्तेमाल यानि तेल का बार-बार गर्म होना। एक से अधिक बार गर्म किए जाने पर इसके एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी तत्व नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में तेल हानि पहुंचाना शुरू कर देता है। इसका प्रयोग करना सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है। बार-बार गर्म किए जाने पर तेल के अणु तेजी से जुड़ते हैं और वह गाढ़ा हो जाता है। इस प्रकार का तेल हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (चर्बी) के रूप में शरीर के अंगों में जमा हो जाता है। इससे मोटापा भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव बताते हैं कि शहर के पुरानी बस्ती में कंपनी ने अपना ऑफिस खोला हुआ है, कोई भी इच्छुक व्यक्ति यहां संपर्क कर बचे हुए तेल को बेंच सकता है। तेल महीने का 30 लीटर से कम नहीं होना चाहिए। किसी तरह की असुविधा होने पर इच्छुक व्यक्ति उनके कार्यालय पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed