{"_id":"68f2aada47dd04320508a28c","slug":"officials-should-pay-special-attention-to-fertilizers-and-seeds-for-farmers-basti-news-c-207-1-bst1001-146040-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसानों के लिए खाद-बीज पर विशेष ध्यान दें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसानों के लिए खाद-बीज पर विशेष ध्यान दें अधिकारी
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जनपद में किसानों के लिए खाद, उन्नतिशील बीज, कृषि यंत्र तथा सिंचाई के लिए समुचित साधनों यथा नलकूप व नहरों के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं में पारदर्शिता बरती जाए।
पात्र किसानों को निशुल्क बोरिंग, अनुदानित बीज, पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से चयनित कर लाभान्वित किया जाए। इस दौरान कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि गुलाब चंद्र सोनकर ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा उठाया। इस उपाध्यक्ष ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के साथ गन्ना मिल से जुड़े कर्मचारियों के भुगतान की भी त्वरित कार्रवाई की जाए। प्रतिभागी ने बताया कि किसानों के गन्ना मूल्य का 16 जनवरी 2018 तक का भुगतान कर दिया गया है।
विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा ने उद्यान निरीक्षक भानु प्रताप त्रिपाठी से औद्यानिक व बागवानी के लिए प्राप्त लक्ष्य की जानकारी मांगी। बताया गया कि उन्नतिशील आलू के बीज, कपूरी, सिंदूरी तथा कपूरी बहार रुपये 800 प्रति क्विंटल अनुदान पर किसानों को 27 अक्तूबर तक उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में लहसुन के लिए 5 हेक्टेयर, प्याज के लिए 6 हेक्टेयर तथा हल्दी के लिए 3 हेक्टेयर का लक्ष्य वर्तमान वर्ष के लिए निर्धारित है।
विज्ञापन
विधायक सदर प्रतिनिधि मो. सलीम ने विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन ने दिए जाने का मुद्दा उठाया। नलकूपों की बंद स्थिति उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। नलकूप विभाग के एई ने बताया कि जनपद में 5 नए नलकूपों को स्थापित किए जाने की योजना प्रस्तावित है। उर्वरक की उपलब्धता तथा फार्मर रजिस्ट्री के विषय में भी चर्चा की गई। संचालन सहायक अभियंता, सरयू नहर खंड- 4, अजय कुमार आर्य ने किया। अधिशासी अभियंता/ नोडल दिनेश मोहन, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।