फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officials inspected the arrangements at Atal Residential School.

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने जांची व्यवस्था

Sun, 26 Jul 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected the arrangements at Atal Residential School.
अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करती उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी स्रोत विभाग
बस्ती। अटल आवासीय विद्यालय बसेवा में श्रम विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उप श्रम आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती रचना केसरवानी ने मय टीम औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाएं, अनुशासन और अन्य सामान्य क्रिया-कलाप पूरी तरह से सुदृढ़, सहज और सामान्य अवस्था में पाए गए।
विज्ञापन

उप श्रम आयुक्त ने बताया कि विद्यालय के विभिन्न शिक्षण कक्षों (क्लासरूम) का सघन दौरा किया। उन्होंने सीधे छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके पठन-पठन के स्तर को परखा। विद्यालय में पठन-पठन का माहौल अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायी है। छात्र-छात्राएं पूरी रुचि, उमंग और एकाग्रता के साथ अपनी नियमित कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। शिक्षकों की उपस्थिति और उनका अध्यापन का तरीका भी बेहद सराहनीय मिला।
विज्ञापन

कक्षाओं के अतिरिक्त निरीक्षण टीम ने छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और मेस (भोजनशाला) व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया। मेस में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों के अनुरूप पाई गई और निर्देशित किया कि मेस में हमेशा साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता बनी रहे इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता क्षम्य नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त विद्यालय की गतिविधियों और अन्य सामान्य दैनिक क्रिया-कलाप भी पूरी तरह सुचारू रूप से टाइम-टेबल के अनुसार चलते मिले, जो संस्थान के उत्कृष्ट प्रबंधन को दर्शाता है। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार उच्च स्तरीय अनुशासन, स्वच्छता और शैक्षणिक गुणवत्ता को निरंतर बनाए रखा जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान प्रधानाचार्य पूरन चंद्र उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी श्याम कुमार मौर्य,

शिक्षक शीला तिवारी, रविंद्र कुमार मल्ल, एपी सिंह, रजनीश उपाध्याय, श्रीप्रकाश, बसंत लाल, डीएन सिंह, शंभू पंडित, पीसी तिवारी, सचिंद्र त्रिपाठी, विनोद वर्मा, अभय राठौर, रजनीश मिश्र, मुलायम सिंह, रत्नेष सिंह, आलोक सिंह, सुशील द्विवेदी, विनय वर्मा, सन्नी राय, अमित त्रिपाठी, आदित्य राय, सुनील तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed