{"_id":"691f6f27a40c4f4af507d6f2","slug":"obstacles-to-village-development-removed-first-installment-of-grant-released-basti-news-c-207-1-bst1005-148045-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गांवों के विकास की बाधा दूर, ग्रांट की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गांवों के विकास की बाधा दूर, ग्रांट की पहली किस्त जारी
Fri, 21 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आगामी पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच जिले की पंचायतों को वित्तीय सहारा मिला है। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत टाइड ग्रांट की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत जिले को करीब 24 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। चुनावी माहौल में इस फंड को ग्रामीण विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे गांव के अधूरे कार्य भी जल्द पूरे होंगे।
जिले में 1187 ग्राम पंचायतें वर्तमान में हैं। यहां पंचायतीराज विभाग हर माह कार्ययोजना तैयार करके कार्य करवा रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से अलग-अलग मद में बजट जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में 15वां वित्त टाइड ग्रांट में बजट प्राप्त हुआ है। इससे ग्रामीण विकास तेजी से होगा। अधूरे कार्य जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी।
इसमें जिला पंचायत को 2,30,10,926 रुपये, क्षेत्र पंचायतों को 2,31,18,091 रुपये और ग्राम पंचायतों को 19,40,32,048 रुपये आवंटित किए गए हैं।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि यह राशि केवल निर्धारित कार्यों पर ही खर्च होगी और किसी भी प्रकार का समायोजन नहीं होगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने बताया कि टाइड ग्रांट का यह फंड पंचायतों के बुनियादी विकास कार्यों के लिए अत्यंत जरूरी है। चुनाव करीब हैं, ऐसे में पंचायतों को यह विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि धनराशि का उपयोग पारदर्शी तरीके से और केवल स्वीकृत मदों पर ही किया जाए।
विज्ञापन
इसके लिए सभी सचिवों से नियमित समीक्षा की जा रही है। पैसा खर्च करने में ढिलाई बरतने वाले सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोषागार से आहरित राशि सीधे पंचायतों के खातों में भेजी जा रही है। किसी भी पंचायत को बिना स्वीकृति के कोई काम शुरू नहीं करना होगा। शासन के नियम, बजट मैनुअल और मितव्ययिता आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा।