{"_id":"6a874f4aaa403b5c080febec","slug":"objections-lodged-on-house-tax-discrepancies-basti-news-c-207-1-bst1006-164718-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाउस टैक्स की विसंगतियों पर दर्ज कराईं आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाउस टैक्स की विसंगतियों पर दर्ज कराईं आपत्तियां
नगर पंचायत नगर बाजार कार्यालय में हाउस टैक्स पर आपत्ति दर्ज कराते ग्रामीण-संवाद
Link Copied
नगर बाजार। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में लागू नए गृहकर में सामने आई विसंगतियों के समाधान के लिए नगर पंचायत कार्यालय में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आपत्ति निस्तारण अभियान अगस्त माह से सितंबर माह के अंत तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत अटल नगर मोहल्ला खुटहन वार्ड से हुई। इस दौरान स्थानीय गृहस्वामियों ने अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह के समक्ष हाउस टैक्स से जुड़ी समस्याओं को रखा। नागरिकों ने बताया कि सर्वे के दौरान कई भवनों का क्षेत्रफल गलत दर्ज किया गया है। कई मामलों में एक ही मकान पर दोहरा कर निर्धारण कर दिया गया है। इसके साथ ही कई आवासीय मकानों को व्यवसायिक श्रेणी में दर्शाया गया है, वास्तविक स्वामियों के नाम सूची से गायब हैं।
विज्ञापन
लोगों ने इन त्रुटियों को लेकर अधिशासी अधिकारी को सामूहिक रूप से लिखित आवेदन सौंपा और शीघ्र सुधार की मांग की। अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सभी आपत्तियों का पारदर्शी और नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।