फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nurse molested in hospital455

प्रशिक्षु नर्स से जिला अस्पताल में छेड़खानी से बवाल

Sat, 21 Dec 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
nurse molested in hospital455
नर्स से जिला अस्पताल में छेड़खानी पर बवाल
विज्ञापन

बस्ती। जिला अस्पताल में शनिवार को प्रशिक्षु नर्स से स्टॉफ ने छेड़छाड़ की। शिकायत पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर मारा पीटा। बवाल बढ़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह बचाकर चौकी ले आई। तहरीर देने के बजाय नर्स ड्यूटी छोड़कर चली गई।

प्रशिक्षु नर्स शनिवार को एक वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। साथ में ड्यूटी पर तैनात दूसरी स्टॉफ नर्स किसी काम से वार्ड से बाहर चली गई। आरोप है कि मौका पाकर युवक ने प्रशिक्षु नर्स को प्रमाणपत्र दिलाने तथा नौकरी दिलवाने की लालच दी। उसका कहना था कि वह कर्मचारी नेता है और शासन में उसकी पकड़ है। बहाने से छेड़खानी करने लगा। नर्स ने विरोध जताया और घटना की सूचना मोबाइल फोन से परिवार वालों को दी। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। आरोपी को पकड़कर वहीं मारने पीटने लगे। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी को बचाया। घटना के बाद प्रशिक्षु नर्स ड्यूटी छोड़कर चली गई। अस्पताल का कोई भी कर्मचारी घटना के बारे में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित तहरीर देती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed