फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Number of patients increased in OPD...people arriving suffering from fever and cough

Basti News: ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या... बुखार और खांसी से पीड़ित होकर पहुंच रहे लोग

Tue, 04 Feb 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Number of patients increased in OPD...people arriving suffering from fever and cough
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों को देखते फिजिशियन डॉ अंकित चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौसम का रंग बदलते ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इधर तीन-चार दिन से जिला अस्पताल की ओपीडी में अधिक संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार की दोपहर एक बजे तक 650 मरीजों का पंजीकरण बताया गया। इसमें मेडिसिन विभाग के ज्यादा मरीज शामिल हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव की वजह से वायरल बुखार, बदन दर्द और खांसी से लोग ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। सावधानी से ही इन बीमारियों का बचाव किया जा सकता है। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में सौ से अधिक व्यस्क मरीज वायरल बुखार, बदन दर्द और खांसी से पीड़ित होकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

फिजिशियन कक्ष में ठसाठस मरीज भरे रहे। बाहर भी लंबी लाइन लगी रही। फिजिशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने कहा कि मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह-शाम और रात में ठंड पड़ रही है। जबकि दिन में अच्छी खासी धूप निकलने से तापमान गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हल्की लापरवाही भी लोगों को बीमार बना दे रही है। अभी मौसम का तासीर ठंड है। धूप देखकर लोग गर्म कपड़े पहनना छोड़ दे रहे हैं। इसी वजह से बुखार-खासी जैसी बीमारी पनप रही है। इस मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि बुखार-खासी ठीक होने में पांच से सात दिन लग रहे हैं।
अस्पताल में पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध हैं। बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। बाल रोग विभाग में बुखार, जकड़न, खांसी से पीड़ित होकर आने वाले बच्चों की संख्या 70 से अधिक रहीं। पांच वर्ष तक के बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने बताया कि मौसम प्रकोप से बचने के लिए बच्चों के साथ सावधानी बरती जाए।

उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर निकाले। अभी फ्रिज का या सामान्य पानी न पिलाया जाए। बच्चों को गुनगुना पानी का सेवन कराया जाए। चिल्ड्रेन वार्ड में 25 बच्चे भर्ती बताए गए हैं। इसमें ज्यादातर बुखार, जकड़न और खासी से पीड़ित बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed