Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Number of complainants drops due to Diwali; only 18 out of 180 complaints resolved

Basti News: दिवाली के चलते घटे फरियादी, 180 शिकायतों में सिर्फ 18 का निस्तारण

Sun, 08 Nov 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Number of complainants drops due to Diwali; only 18 out of 180 complaints resolved
हर्रैया में सुनवाई करते डीएम कृ​त्तिका ज्योत्स्ना स्रोत सूचना विभाग
चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 162 मामले निस्तारण के लिए लंबित
विज्ञापन

बस्ती। दीपावली के चलते शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। जिले की चारों तहसीलों में कुल 180 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से मौके पर 18 का ही निस्तारण हो सका। शेष 162 शिकायतें लंबित रह गईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सदर तहसील में सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां 70 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ। इनमें आपूर्ति विभाग की दो और राजस्व विभाग की एक शिकायत शामिल रही। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार विनय प्रभाकर और सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रुधौली तहसील में अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नौशीन और तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। चार घंटे चले समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं, जिनमें से चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पैड़ा निवासी राजेश मणि त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना था कि फर्जी मास्टर रोल के जरिये सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। आईजीआरएस पर शिकायत के बावजूद गलत रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण कर दिया जाता है।
वहीं, भीटकला निवासी विनोद यादव ने बताया कि उनके नाम पर दो बिजली कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं, जबकि वह एक का ही उपयोग करते हैं। दोनों कनेक्शनों का बिल भेजा जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

-------------

भानपुर में 16 शिकायतें, दो का निस्तारण

भानपुर तहसील में सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती और एसडीएम हिमांशु कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 16 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें राजस्व की नौ, पुलिस और विकास विभाग की दो-दो तथा बिजली, चकबंदी और लीड बैंक से संबंधित एक-एक शिकायत शामिल रही। मौके पर राजस्व की दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। चंदोखा निवासी रामदयाल ने शिकायत की कि उनकी जमीन के बगल में स्थित नवीन परती की भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर फसल बो दी है। साथ ही उनकी जमीन पर गोबर रखकर भी कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि कब्जा हटवाने के लिए वर्ष 2023 से लगातार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में टीम गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

-----------
हर्रैया में 63 मामले , नौ का निस्तारण
हर्रैया तहसील सभागार में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने एसपी ओमवीर सिंह के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दीपावली के चलते यहां भी फरियादियों की संख्या कम रही। डीएम करीब आधे घंटे तक सुनवाई करने के बाद चली गईं। इसके बाद एसडीएम प्रद्युम्न कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 63 मामले आए। इनमें राजस्व के 26, पुलिस के नौ, विकास के आठ, विद्युत के चार और आपूर्ति विभाग के 16 मामले शामिल रहे। मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed