फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now women are becoming financially independent: Pratibha

अब महिलाएं हो रही हैं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर : प्रतिभा

Thu, 26 Oct 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now women are becoming financially independent: Pratibha
हर्रैया बीआरसी पर आयोजित महिला शक्ति बंदन कार्यक्रम को संबोधित करती मंत्री प्रतिभा शुक्ला
- मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंची सूबे की बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री
विज्ञापन

- हर क्षेत्र में अपना कौशल साबित कर रही हैं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। बीआरसी परिसर में मातृ शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में अब महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। सरकार उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कौशल से इसे साबित किया है कि वह किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। समाज अब नारी शक्ति को कमतर आंकने की जहमत नहीं उठाता है। देश की आजादी से लेकर अब तक महिलाएं हर मोर्चे पर सफल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मिलकर साथ आने का आह्वान किया तो पूरा देश संगठित होकर उनका सहयोग करने लगा। प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्हें लगातार आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

तमाम योजनाओं में महिलाओं व बेटियों से हिस्सा लेकर सफलता का इतिहास गढ़ा है। महिला आरक्षण बिल के माध्यम से सरकार उन्हें संपूर्णता प्रदान करेगी। वह अब हर क्षेत्र में दमदारी से परचम लहाराएंगी। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि अब महिलाएं बड़ी संख्या में विधानसभा व लोकसभा में मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को विधायक अजय सिंह, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, पूर्व प्रमुख योगेंद्र सिंह, डॉ. ममता पांडेय ने संबोधित किया। मौके पर डॉ. सीमा श्रीवास्तव, राम श्रृंगार ओझा, केके सिंह, श्रीश पांडेय, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed