फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now reach your village by roadways bus

Basti News: टैक्सी, ऑटो में लटककर नहीं... अब रोडवेज बस से पहुंचिए अपने गांव

Mon, 26 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now reach your village by roadways bus
ग्रामीण अंचल की सड़कों पर चलाई जाएंगी रोडवेज डिपो की बसें
विज्ञापन

राज्यपाल ने जारी कर दी अधिसूचना, मंडल में 57 रूट हुए निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। ग्रामीण अंचल की रूटों पर यात्रा के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। शहरों की भांति यहां भी रोडवेज बसों की सुविधा होगी। जिला मुख्यालय से सुदूरवर्ती कस्बों एवं बाजारों में जाने के लिए टैक्सी, ऑटो या निजी साधन ही विकल्प है। छोटे सवारी वाहनों में लोगों को लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। अब यह समस्या दूर होगी। शासन स्तर से मंडल भर के सभी कस्बों और बाजारों को रोडवेज बस सेवा से जोड़ने के लिए 57 नए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। इन रूटों पर बसों की व्यवस्था होनी शुरू हो गई है।
अमूमन बस्ती डिपो से सिद्धार्थनगर, बढ़नी, संतकबीरनगर, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, देवरिया जैसे प्रमुख रूटों पर ही बसों का संचलन होता रहा है। यही हाल मंडल के सिद्धार्थनगर, बांसी डिपो का भी है। ऐसे में मंडल भर के लोकल रूटों पर आवागमन के लिए निजी साधन, टैक्सी या ऑटो ही विकल्प है। कुछ रूटों पर गिनती की टैक्सी होने से क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ढोई जा रही हैं। मजबूरी में लोगों को वाहनों पर लटककर यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बस्ती वाया कलवारी कुदरहा, बस्ती वाया लालगंज कुदरहा, बस्ती-महुली, बस्ती वाया बाघनगर केशवापुर, बस्ती वाया रुधौली नंदौर आदि रूटों पर बसों का संचलन न होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। अब परिवहन सेवा की नई व्यवस्था में मंडल के अधिकतर आंतरिक रूटों पर आमजन की यात्रा आसान होगी। मंडल के तीनों जिलों में 57 नए रूटों पर बसों की सुविधा के लिए राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन रूटों पर बसों का इंतजाम करने के लिए बस्ती डिपो की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए निजी क्षेत्र की बसें भी अनुबंध पर संचालित की जाएंगी। रूटों की प्रकृति के अनुसार छोटी व बड़ी बसों को राहगीरों की सेवा में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन अनिवार्य रूप से कराने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी डिपो के अधिकारियों से उन नए मार्गों की सूची तलब की थी। जहां बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने सभी एआरटीओ से कुल 57 फार्मूलेटेड मार्गों की सूची तैयार कराकर शासन को उपलब्ध कराई। इस पर राज्यपाल ने मुहर लगा दी है।
..

सड़कों की बदली तस्वीर के बाद लिया गया निर्णय

शासन स्तर से जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण कस्बों एवं बाजारों को जोड़ने वाली सड़कों को उच्चीकृत किया जा रहा है। अधिकतर सड़कों को सात मीटर से दस मीटर चौड़ी कर टू- लेन में परिवर्तित कर दिया जा रहा है। सड़कों की स्थिति बेहतर होने के बाद नए मार्ग सूचीबद्ध कराए गए। परिवहन निगम का मानना है कि इन नए मार्गों पर बस सेवा संचालित होने से राजस्व आय में बढ़ोतरी होगी और ग्रामीणों को सुविधा भी मिलेगी।
..

इन मार्गों पर मिलेगी रोडवेज बसों की सुविधा

बस्ती डिपो के रूट प्रभारी रामानंद के अनुसार बस्ती जिले के 40 किमी लंबे रूट कुदरहा-मुंडेरवा-बस्ती, संसारीपुर-बभनान-बस्ती 43 किमी, विशेषरगंज-कप्तानगंज-बस्ती 39 किमी, पड़िया-हनुमानगंज-बस्ती 31 किमी, चमनगंज-शुरूआर-बस्ती 39 किमी, हनुमानगंज-पैड़ी 32 किमी, सोनहा-शिवाघाट-बस्ती 41 किमी, भानपुर-पिरैला-बस्ती 52 किमी, कप्तानगंज-जिलेबीगंज-बस्ती 44 किमी, कप्तानगंज-दुबौला-बस्ती 32 किमी, टिनिच-वाल्टरगंज-गौर ब्लॉक-बस्ती 32 किमी, अशोकपुर-बस्ती 65 किमी, सगरा-डुमरियागंज-संतकबीरनगर-बस्ती 91 किमी पर रोडवेज बस चलाई जाएगी।
रुधौली-भानपुर-बस्ती 50 किमी, रुधौली-बेलगड़ी-बस्ती 42, हसनगंज-बस्ती 46 किमी, धुरापाली-मेहदावल-संतकबीरनगर-बस्ती 81 किमी, बूढ़ी बेलहा-संतकबीरनगर-बस्ती 64 किमी, पचपोखरी-संतकबीरनगर-बस्ती 47, लाला बनकटवा-संतकबीरनगर-बस्ती 42 किमी, कलनाखोर-मेहदावल-बस्ती 79 किमी, सुजहर-संतकबीरनगर-बस्ती 71 किमी, मैनसिर-मोलनापुर-बस्ती 53 किमी, नाथनगर-पिड़िया बाजार-बस्ती 69 किमी व बघौली-लोहरौली-बस्ती रूट का निर्धारण किया गया है। वहीं नगरा-धर्मसिंहवा-बस्ती 79 किमी, धनघटा-धुसवा-बस्ती 73 किमी, हैसर-मुखलिसपुर-बस्ती 65 किमी, अलीदापुर-रमवापुर-सिद्धार्थनगर 52 किमी, बैदौली महमूदवा ग्रांट चेतिया-सोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर 36 किमी, डुमरियागंज टाउन फीडर सिद्धार्थनगर 55 किमी, बेलौहा डिडई से सिद्धार्थनगर मार्ग 56 किमी, पड़री छितही से बखिरा रुधौली सिद्धार्थनगर 62 किमी मार्ग पर भी बस चलेगी।
चोरईताल सप्तीनानकार सिद्धार्थनगर 54 किमी, सेमरहना डिडई पथरा सिद्धार्थनगर 53 किमी, कठमोरवा तितौली सिद्धार्थनगर 47 किमी, सेमरा बेलौहा सिद्धार्थनगर 45 किमी, चाफा भडरिया बढ़नी सिद्धार्थनगर 62 किमी, लक्ष्मीगंज एलडी रोड से डडिया सिद्धार्थनगर मार्ग 31 किमी, सेहरी डुमरियागंज बांसी सिद्धार्थनगर मार्ग 60 किमी, पचपेड़वा बिशुनपुर धानी बांसी सिद्धार्थनगर मार्ग 69 किमी चंद्रदीप घाट डुमरियागंज सिद्धार्थनगर मार्ग 72 किमी, धानी बांसी सिद्धार्थनगर मार्ग 63 किमी, ढेबरुआ महादेवा घुरहू डुमरियागंज सिद्धार्थनगर 70 किमी, सिंगारजोत नौडीह बिस्कोहर सिद्धार्थनगर 80 किमी, बहादुरपुर देवभरिया भिटिया सिद्धार्थनगर 63 किमी, भनवापुर बदवलिया सिद्धार्थनगर 88 किमी, पचपेड़वा ढेबरुआ सिद्धार्थनगर 47 किमी, होरिलापुर बेलवा इटवा सिद्धार्थनगर 79 किमी, झकहिया कठेला मधवापुर सिद्धार्थनगर मार्ग 77 किमी, सिंगारजोज साहपुर सिद्धार्थनगर 68 किमी, सोहना बदवलिया सिद्धार्थनगर 82 किमी, कोहरौड़ा त्रिलोकपुर सोहना सिद्धार्थनगर 70 किमी व बिस्कोहर सेमरी सिद्धार्थनगर 39 किमी के रूट पर भी बसें संचालित होंगी।

...
कोट
रोडवेज बसों की सुविधा से वंचित व नए फार्मूलेटेड रूटों पर बसों का इंतजाम किया जा रहा है। कुछ रूटों पर बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। बाकी पर भी बसें संचालित की जाएंगी। जहां संकरे रूट हैं, वहां छोटी व जहां चौड़े मार्ग हैं, वहां बड़ी बसों का अनुबंध करवाकर संचालन करने की योजना बनाई गई है।
आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed