फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now details of farmers on e-sugar cane

अब ई-गन्ना पर किसानों का ब्योरा

Sun, 06 Oct 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now details of farmers on e-sugar cane
अब ई-गन्ना पर किसानों का ब्योरा
विज्ञापन

बस्ती। शासन ने गन्ना किसानों के लिए हाईटेक व्यवस्था कर दी है। इसके लिए गन्ना किसानों के नाम की सूची ई गन्ना वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जिसे कोई भी गन्ना किसानअपलोड कर किसानों का ब्योरा जान सकता है। इसके माध्यम से गन्ना किसान सर्वे से लेकर भुगतान तक का पूरा ब्योरा क्रमानुसार जा सकता है। इसे उपयोग में लाने वाले किसानों को अब पर्ची के लिए विभाग का चक्कर भी नहीं काटना पड़ेगा।
गन्ना किसानों को कभी सर्वे तो कभी पर्ची के लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। भुगतान के लिए भी उसे अपना बकाया लेने के लिए बार-बार मिलों का चक्कर काटना पड़ता है। इन सबसे बचने के लिए शासन ने अब गन्ना किसानों को हाईटेक करते हुए उन्हें ई-गन्ना एप से जोड़ दिया है। यूं तो जिले में करीब 1.31 लाख पंजीकृत गन्ना किसान इस एप को अपनी स्मार्ट मोबाइल सेट पर अपलोड कर सकते हैं, मगर अपना ब्योरा जानने के लिए एप को खोलना होगा। इसमें नाम व पता व अन्य जानकारी जो एप मांगेगा देना होगा। इसके बाद उसे विभागीय योजनाओं के अलावा अपना सट्टा, पर्ची, तौल की तिथि, गन्ना मूल्य भुगतान की तिथि तत्काल दिख जाएगी। वह इसी एप पर दिए गए ब्योरों में परिवर्तन भी कर सकता है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने बताया कि एप किसानों के लिए बेहद सुविधा जनक है। इसे गन्ना किसान प्लेस्टोर से डाउन लोड कर सकते हैं। कहा कि अभी तक सर्वे, सट्टा व पर्ची व भुगतान की जानकारी के लिए उसे विभाग का चक्कर लगाना पड़ता था, मगर इस एप ने सब कुछ आसान कर दिया है। उन्होंने किसानों को एप डाउन लोड करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed