{"_id":"6334938b7752792051149999","slug":"now-bsc-nursing-will-also-be-studied-in-medical-college-basti-news-gkp452141876","type":"story","status":"publish","title_hn":"Now BSc Nursing will also be studied in Medical College","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Now BSc Nursing will also be studied in Medical College
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में अब बीएससी नर्सिंग की भी होगी पढ़ाई
शासन ने दिए निर्देश, इस वर्ष चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश
बस्ती। शासन ने महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के अलावा बीएससी नर्सिंग के अलावा तकनीशियन कोर्स को भी हरी झंडी दे दी है। यहां 60 सीट बीएससी नर्सिंग तो डिप्लोमा इन टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन सीटी स्कैन तकनीशियन व डिप्लोमा इन ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन का भी कोर्स शुरू कराया है। यह कोर्स इसी वर्ष शुरू हो जाएगा। इसके लिए आयोजित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज में तकनीशियनों की कमी है। इसके चलते कॉलेज में स्थापित वेंटिलेटर सहित तमाम वार्डों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने शासन से ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ, सीटी स्कैन तकनीशियन व वेंटिलेटर तकनीशियन की मांग की थी, मगर तकनीशियन नहीं मिल सके। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर महानिदेशक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बस्ती को पैरा मेडिकल कोर्स संचालित किए जाने की अनुमति प्रदान की है। इसके लिए बीएससी नर्सिंग में 60 सीट, डिप्लोमा इन लैब टेक्नीशियन के 40 सीट, डिप्लोमा इन सीटी स्कैन टेक्नीशियन की बीस सीट, डिप्लोमा इन आपरेशन थियेटर टेक्नीशियन के 30 सीटों के पाठ्यक्रम की स्वीकृति दी है। इस पाठ्यक्रम को इसी वर्ष से शुरू कराया जाएगा। संयुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भेजा है।
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है। जो संसाधन हैं उसी में इस पाठ्यक्रम को शुरू करा दिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम इसी वर्ष से शुरू होगा।