फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notices to 11 officers for laxity in IGRS cases

Basti News: आईजीआरएस प्रकरणों में शिथिलता बरतने पर 11 अधिकारियों को नोटिस

Thu, 18 Dec 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Notices to 11 officers for laxity in IGRS cases
बस्ती। बार-बार चेतावनी के बाद भी आईजीआरएस प्रकरणों में शिथिलता बरतने वाले जिले के 11 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी आईजीआरएस प्रतिपाल सिंह चौहान ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक से 15 दिसंबर के बीच आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसमें विभिन्न विभागों का फीडबैक खराब पाया गया। अधिकारियों के शिकायतों का गंभीरता पूर्वक निस्तारण न करने के कारण शासन एवं जनपद स्तर पर आवेदकों ने नकारात्मक टिप्पणी दर्ज कराई है। इससे जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हर्रैया, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, रुधौली (द्वितीय), अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, ग्रामीण (तृतीय), जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, प्रबंधक दुग्ध विकास विभाग, औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक (पीएचसी/ सीएचसी) परशुरामपुर, प्रभारी चिकित्साधिकारी/अधीक्षक बनकटी, सहायक विकास अधिकारी कप्तानगंज, पंचायती राज विभाग का फीडबैक ठीक न होने पर सभी को नोटिस दी गई है। अधिकारियों को तीन दिन के भीतर एडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्ट जवाब देना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed