{"_id":"6946fc24e3c00767f50b2003","slug":"notice-to-seven-fertilizer-shopkeeperslicense-of-one-suspended-basti-news-c-207-1-bst1006-149813-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खाद के सात दुकानदारों को नोटिस...एक का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खाद के सात दुकानदारों को नोटिस...एक का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
सहकारी समिति रुधौली पर निरीक्षण करते डीएओ डॉ. बाबूराम मौर्य।
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) डॉ. बाबूराम मौर्य ने शनिवार को समिति और निजी क्षेत्र की उर्वरक दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान यूरिया लेने वाले किसानों से फीड बैक भी लिया। सात दुकानों पर जोतबही के अनुसार यूरिया न दिए जाने का मामला पकड़ में आने के बाद संबंधित को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। जबकि एक दुकानदार का अनियमितता के आरोप में लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
डीएओ बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति रुधौली पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यहां सचिव सीताराम मौजूद मिले। वितरण व्यवस्था ठीक मिली। डीएओ ने किसानों को अवगत कराया कि प्रति बोरी इफको यूरिया की वास्तविक कीमत 1649.85 रुपये हैं। सरकार से अनुदान मिलने के बाद यह 266.5 रुपये उपलब्ध कराई जा रही है। इसलिए किसान संतुलित मात्रा में ही उर्वरक का प्रयोग करें। यूरिया लेते समय पीओएस मशीन में अंगूठा अवश्य लगाएं।
किसान खुद यह अवलोकन करें कि उनके द्वारा जितनी मात्रा में यूरिया ली जा रही उतनी ही मात्रा में पीओएस मशीन दर्ज में हो रहा या नहीं। यदि अधिक मात्रा यूरिया खारिज की जा रही है तो भविष्य में किसान भी जांच के दायरे में आएंगे। डीएओ ने बताया कि सत्यापन के दौरान अश्वनी खाद भंडार नगर बाजार, किसान खाद भंडार गौरा चौराहा, श्रीवास्तव खाद भंडार कुदरहा, सरयू कृषि सेवा समिति, महिला उपभोक्ता सहकारी समिति रामनगर, डीसीएफ तेनुआ हर्रैया, श्री कृष्णा खाद भंडार, पचवस द्वारा किसान को उनकी खतौनी के आधार पर उर्वरक न देना पाया गया है।
विज्ञापन
संबंधित खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। वहीं चौधरी एग्रो एजेंसीज खरवनिया, देईसांड़ पर रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड, एवं विक्री रजिस्टर नहीं पाए जाने के कारण संबंधित प्रतिष्ठान का प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अधिक मूल्य पर खाद दिए जाने या वितरण में अनियमितता की शिकायत मिल रही है तो किसान इसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम में सक्रिय 9554646421, 9506853534 मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं। निर्देश दिए कि इस समय किसान गेहूं की फसल में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सभी उर्वरक विक्रेता अपने प्रतिष्ठान को समय से खोले।