फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to five aanganwadi worker

पांच आंगनबाड़ी कर्मियों को नोटिस जारी हुआ

Sat, 06 Aug 2016 12:04 AM IST
बस्ती/ब्यूरो अमर उजाला
बस्ती/ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 06 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Notice to five aanganwadi worker
अांगनबाड़ी कार्यकत्रियां
बस्ती। डीपीओ ने शुक्रवार को सदर ब्लॉक के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच आंगनबाड़ी कर्मी अनुपस्थित थीं। पांचों सभी को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


डीपीओ मनोज कुमार पहले आंगनबाड़ी केंद्र रिठिया प्रथम पहुंचे। वहां महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधुर उपस्थिति मिलीं तो सहायिका मोहब्बता अनुपस्थित थीं। केंद्र पर महज चार बच्चे मौजूद मिले। बताया गया कि सहायिका 25 जुलाई से नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन


एएनएम के न आने से चार माह से केंद्र पर टीकाकरण भी नहीं हुआ है। इसके बाद डीपीओ आंगनबाड़ी केंद्र रिठिया द्वितीय पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दुर्गावती अनुपस्थित मिलीं, जबकि सहायिका उमा मौजूद थीं। कुल 10 बच्चे थे। रानीपुर केंद्र निरीक्षण के दौरान बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में डीपीओ आंगनबाड़ी केंद्र बेलाड़ी पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू सिंह अनुपस्थित थीं, जबकि सहायिका मीना उपस्थित रहीं। पता चला कि नीतू गुरुवार को भी नहीं आई थीं। केंद्र पर कुल पांच बच्चे मौजूद थे। 


डीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि अनुपस्थित महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का वेतन रोकते हुए उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही रिठिया प्रथम केंद्र पर चार माह से टीकाकरण न होने के कारण एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed