{"_id":"61dc773d8a91cc41ed5b7a2c","slug":"not-cash-in-bank-protest-custemers-basti-news-gkp423215514","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न पाने से आक्रोशित उपभोक्तओं ने बैंक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न पाने से आक्रोशित उपभोक्तओं ने बैंक पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में कैश नहीं होने से ग्राहक नाराज, किया प्रदर्शन
बभनान (बस्ती )। गौर ब्लॉक के हलुवा बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में कैश नहीं होने से आक्रोशित ग्राहकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे एक सप्ताह से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें नकदी नहीं मिल रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह ग्राहक बैंक पहुंचे तो पता चला कि कैश नहीं है। इससे परेशान ग्राहक बैंक के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग सुबह 10 बजे से लाइन में खड़े हैं और बैंक प्रबंधक अब तक नहीं आए हैं। बैंक में कैश भी नहीं है। ग्राहकों में मुख्य रूप से कछिया गांव की राजकुमारी, बलुआ चौबे की प्रेमलता, बिरऊपुर की उर्मिला, अशोक कुमार, रीता फुलेशरा देवी, मैना देवी, हलुवा बाजार के सागरा खातून सहित बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यहां आए दिन ऐसी समस्या होती है। कभी कैश नहीं होता तो कभी नेटवर्क कमजोर रहता है। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि वह कैश लेने गौर गए थे। इस वजह से 11 बजे के बाद बैंक पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन से नेटवर्क की समस्या है, जिसकी वजह से भुगतान नहीं हो पा रहा है।