फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   noopur and ritika topper of highschool

 हाईस्कूल में संयुक्त टॉपर रहीं नूपुर और रीतिका

Sun, 28 Apr 2019 12:37 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 28 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
noopur and ritika topper of highschool
जीजीआईसी में जश्न मनातीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
बस्ती। सीमित संसाधन में बेहतर रिजल्ट देने की ललक एक बार फिर लड़कियों में दिखी। जिले के टॉप थ्री में लड़कियां अपराजिता बनी हैं। हाईस्कूल में नूपुर सिंह और रीतिका राज संयुक्त टॉपर रहीं। भूमिका पटेल को दूसरा तथा हिमांशु गौतम को जिला में क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है। जबकि इंटरमीडिएट में शिवांगी द्विवेदी, रानी सिंह और गोविंद शुक्ला जिले के टॉपर बने हैं। इस बार हाईस्कूल में 45194 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 22979 छात्र और 22215 छात्राएं थीं। 20218 छात्र और 20443 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। जिले में 16505 यानी 81.64 फीसदी छात्र और 17753 यानी 86.84 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाईस्कूल का रिजल्ट जिले स्तर पर 84.25 प्रतिशत रहा है। शनिवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जिले का 76.01 फीसदी रहा है। बोर्ड परीक्षा में इस बार 35845 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 17652 छात्र और 18193 छात्राएं थीं लेकिन परीक्षा केंद्र पर 15693 छात्र और 17011 छात्राएं ही पहुंचीं। कुल 32704 बच्चों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में छात्राएं अव्वल रहीं। 13515 लड़कियां और 11343 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण होने में सफलता प्राप्त की है। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत जहां 72.28 रहा, वहीं, लड़कियां कहीं आगे बढ़कर 79.45 प्रतिशत पास हुई हैं। हाईस्कूल के ये हैं मेधावी नूपुर सिंह और रीतिका राज (92.33) प्रैक्सिस विद्यापीठ, भूमिका पटेल श्रीराम प्यारे चौधरी इंटर कॉलेज और हिमांशु गौतम (92.17) संत कबीर इंटर कॉलेज पिकौरा कप्तानगंज, आकांक्षा श्रीवास्तव (92) प्रैक्सिस विद्यापीठ, आकांक्षा पांडेय (91.83) प्रैक्सिस विद्यापीठ, पूजा ओझा (91.17) प्रैक्सिस विद्यापीठ, सबीहा आलम खान (91) प्रैक्सिस, अभिषेक गुप्ता (90.67) आदर्श इंटर कॉलेज मखौड़ा, आंचल शुक्ला (90.33), सावित्री विद्या बिहार, आंचल शुक्ला द्वितीय (90.33) एमडीए इंटर कॉलेज कप्तानगंज, आदित्यनंद (90.17), सावित्री विद्या विहार, मनीष वर्मा (90.17), आरकेबीएस इंटर कॉलेज, उम्मी ऐमन (90.17), प्रैक्सिस, अभिषेक शुक्ल (90) बाबा बैजनाथ इंटर कॉलेज। इंटरमीडिएट में दिखाया इन्होंने दम शिवांगी द्विवेदी (87.20) बाबा बैजनाथ इंटर कॉलेज, रानी सिंह (86.80) एसएसबी एसपीडी कॉलेज, गोविंद शुक्ला (86.60) सावित्री विद्या विहार, नेहा सोनी (86.40)-बाबा बैजनाथ इंटर कॉलेज, कुलदीप (85), बाबा बैजनाथ, अंकुर तिवारी (85) एसबीएस इंटर कॉलेज, रूपाली चौधरी (85) एसआरजे इंटर कॉलेज, शुलभ चौधरी (85) बाबा बैजनाथ, अमन शुक्ला (84.20) जीएसएस एकेडमी हर्रैया, शिवांगी (84.20) राम आसरे चौधरी इंटर कॉलेज, ख्याति पांडेय (84) महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली, शिवांगी सिंह (84) एचएलवी इंटर कॉलेज, मो. नदीम (83.80) एससीडीएम इंटर कॉलेज, आदर्श शिखा पांडेय (83.80) महेश प्रताप इंटर कॉलेज, अखिलेश राज (83.60) संतकबीर इंटर कॉलेज पिकौरा, प्रियंका मौर्य (83.60) श्रीराम केआईसी तेनुआ, साक्षी पांडेय (83.60) बाबा बैजनाथ, कृतिका सिंह (83.40) हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज, सविता द्विवेदी (83.40) बाबा बैजनाथ टीएस इंटर कॉलेज बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed