{"_id":"61f7c61e94074167fd11f6b3","slug":"nomination-will-be-file-4-to-10-feb-basti-news-gkp425383482","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार से दस फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार से दस फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार से दस फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र
बस्ती। विधानसभा चुनाव के लिए चार से दस फरवरी तक कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दल के उम्मीदवार एक प्रस्तावक के साथ नामांकन के लिए प्रवेश पा सकेंगे। जबकि निर्दल उम्मीदवार को 10 प्रस्तावक के साथ प्रवेश की अनुमति होगी।
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि नामांकन चार सेट में दाखिल हो सकेगा। सुविधा एप पर ऑनलाइन नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। इसकी हार्ड कापी निर्धारित नामांकन कक्ष में आकर जमा करनी होगी। बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार को राष्ट्रीयकृत बैंक में नया खाता खुलवाना होगा। पहले से संचालित खाते मान्य नहीं होंगे। नए खाते की सूचना नामांकन के समय देना अनिवार्य है। प्रत्येक सामान्य उम्मीदवार को 10 हजार रुपये की जमानत राशि का चालान जमा करना होगा। अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए यह रकम पांच हजार होगी। उन्हें पांच हजार रुपये का चालान जमा करना होगा। डीएम ने बताया कि नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में आमजन को आने की अनुमति नहीं होगी। कलेक्ट्रेट की ओर आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
यहां होगा नामांकन
- 307 हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनिर्मित कोर्ट अपर जिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या दो में नामांकन होगा।
-308 कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनिर्मित कोर्ट मुख्य राजस्व अधिकारी कक्ष संख्या तीन में नामांकन होगा।
- 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र के लिए पुराना कोर्ट अपर जिला मजिस्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा होंगे।
- 310 सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनिर्मित कोर्ट अपर उप जिलाधिकारी कक्ष संख्या चार में नामांकन होगा।
- 311 महादेवा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनिर्मित कोर्ट अपर उप जिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या पांच नामांकन पत्र लिया जाएगा।