फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No trace of missing student even after 24 hours.

Basti News: 24 घंटे बाद भी लापता छात्र का सुराग नहीं

Fri, 26 Jun 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
No trace of missing student even after 24 hours.
हरैया। थाने से सटे खम्हारिया गंगाराम गांव का एक किशोर बुधवार शाम को रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन कसबे व आसपास के गांवों में खोजबीन करने लगे। किशोर का कुछ पता नहीं चलने पर पिता ने थाने पर गायब होने की लिखित सूचना दिया। परिजन पूरी रात अनहोनी की आशंका में रोते बिलखते रहे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू किया मगर 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सरदार पटेल नगर वार्ड (खम्हरिया गंगाराम) निवासी लाल जी यादव ब्लॉक के सामने गांधी नगर वार्ड मशीनरी पार्ट्स की दुकान करते है। इनका पुत्र मयंक यादव (14) लिटिल फ्लावर स्कूल में आठवीं का छात्र है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे वह घर से साइकिल लेकर कस्बे की तरफ निकला था जो अब तक नहीं लौटा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुआ है। खोजबीन के लिए टीम गठित कर किशोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed