{"_id":"69d15d8f925c43db0b0c7c74","slug":"no-supply-from-the-companylock-on-many-agencies-basti-news-c-207-1-bst1001-156146-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंपनी से नहीं मिली आपूर्ति...कई एजेंसियों पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंपनी से नहीं मिली आपूर्ति...कई एजेंसियों पर ताला
विज्ञापन
बंद गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की जुटी भीड़। संवाद
बस्ती। भारत गैस कंपनी की ओर से शुक्रवार को सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं की गई। जिससे शहर की कई एजेंसियों पर शनिवार को ताला लटक गया। बंद एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन दोपहर तक लगी रही। एजेंसी न खुलने पर लोग निराश होकर लौट गए। वहीं अन्य कंपनियों की एजेंसियों पर भी सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। गहमागहमी के माहौल में किसी को सफलता मिली तो कुछ निराश होकर लौट आए।
शहर के कनक बिहारी एजेंसी सिविल लाइन, महादेव एजेंसी मालवीय रोड, श्रीराम गैस एजेंसी रौतापार पर शुक्रवार को कंपनी से सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई। देर रात तक एजेंसी संचालक गाड़ियों का इंतजार करते रहे। कंपनी से आपूर्ति की कोई सूचना नहीं मिलने के बाद लोग निराश हो गए। सुबह इन एजेंसियों पर रोजाना की तरह उपभोक्ताओं की लंबी लग गई। मगर सिलिंडर न होने की वजह से एजेंसियां नहीं खोली गई। इस दौरान कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं ने हंगामा भी किया। पुलिस बल के पहुंचने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
वहीं कटरा मूड़घाट स्थित सहज गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। यहां स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला उपभोक्ता जनकनंदनी ने बताया कि वह तीन दिन आकर लाइन लगा रही है। काफी जद्दोजहद के बाद काउंटर तक पहुंचने पर कुछ न कुछ कमी बताकर लौटा दिया जा रहा है। वहीं उपभोक्ता श्वेता ने बताया कि उनको बुकिंग नंबर मिलने के बाद भी सिलिंडर 15 दिन से नहीं दिया जा रहा है। केवाईसी के लिए कहा गया।
विज्ञापन
कागजात लेकर एजेंसी पर पहुंची लेकिन, एजेंसी कर्मचारी ने बताया कि एप पर उनका फेस, रेटिना, फिंगर मेल नहीं खा रहा है। इसमें उपभोक्ता की क्या गलती है। शनिवार को उनकी पीड़ा ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिस कर्मी और कुछ मीडिया कर्मी जब सुने तो एजेंसी कर्मचारियों से बातचीत करके उन्हें किसी तरह गैस की पर्ची दिलवाए। इस तरह की समस्या कई उपभोक्ताओं की है। उपभोक्ताओं का कहना हैं कि गैस पासबुक ले जाने के बाद एजेंसियों से भगा दिया जा रहा है। इस तरह की 50 से अधिक शिकायतें रोजाना जिला पूर्ति कार्यालय में भी पहुंच रही है
बताया जा रहा हैं कि एजेंसी कर्मचारी पहले केवाईसी के लिए दबाव बना रहे हैं। मगर यह प्रक्रिया कमजोर नेटवर्क एवं सरवर न चलने की वजह से पूरी नहीं हो रही है। बसंत ने बताया कि उनकी पत्नी संगीता के नाम गैस का कनेक्शन है। दो बार केवाईसी कराने के लिए बीमार पत्नी को एजेंसी पर लेकर आए। मगर यह प्रक्रिया नहीं हुई। अब उनसे कहा जा रहा हैं कि नाम बदलवा लीजिए। इसके लिए नोटरी शपथ पत्र, तहसील से प्रमाणित प्रार्थना पत्र समेत तमाम कागजात मांगकर उलझाने का काम किया गया है। उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
वहीं आवास विकास के संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि महादेव गैस एजेंसी पर उनका कनेक्शन है। बुकिंग हुए सप्ताह भर से अधिक का वक्त बीत गया। दो दिन लाइन लगाकर किसी तरह काउंटर पर पहुंचे तो एजेंसी कर्मचारी ने दोबारा बुकिंग करने की बात कहकर लौटा दिया। उन्होंने पूर्ति कार्यालय में पहुंचकर डीएसओ को अपनी पीड़ा सुनाई। डीएसओ ने संबंधित बाबू के पास भेज दिया लेकिन, फौरी तौर पर कोई मदद नहीं मिली है। उनका बुकिंग नंबर 90538 है।
विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अंदर से एजेंसी बंद कर ली जा रही है। प्रपत्र सही कराने, डिलीवरी और टोकन के लिए अलग-अलग काउंटर नहीं है। उपभोक्ताओं को जानवरों की तरह ठसाठस काउंटर के सामने खड़ा होने पर विवश किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
डीएसओ कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता
मैं 25 किमी दूर लालगंज बाजार से कनेक्शन नंबर 60773833 के पासबुक के साथ कनक बिहारी गैस सर्विस पर सिलिंडर लेने के लिए लगातार कई दिनों से आ रहा हूं। मेरा बेटा भी कई बार आ चुका है। लाइन लगाने के बाद जब काउंटर पर पहुंचते हैं तो मेरा पासबुक लौटाकर वहां से भगा दिया जा रहा है। परेशानी क्या है यह भी नहीं बताया जा रहा है। डीएसओ को इस आशय का प्रार्थना पत्र दिए हैं। उन्होंने संबंधित बाबू से एजेंसी को मैसेज भेजने के लिए कहा है।
-राम प्रताप, उपभोक्ता।
-- -- -- -- -- --
हम पिछले 15 दिन से एक सिलिंडर के लिए एजेंसी पर आकर लाइन लगा रहे हैं। मेरा बुकिंग भी हो चुका है, इसके बाद भी एजेंसी कर्मचारी सिलिंडर की पर्ची देने में आनाकानी कर रहे हैं। लाइन लगाने के बाद भी सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा है। चार-छह लोगों को पर्ची देने के बाद कुछ लोगों को कागज में कमी बताकर लौटा दिया जा रहा है। जबकि पूर्व उसी कनेक्शन नंबर पर सिलिंडर और सब्सिडी दोनों नियमित मिलता रहा है।
-अनुज, उपभोक्ता।
कोट
हमारे पास उपभोक्ताओं की जितनी भी शिकायतें आ रही हैं संबंधित एजेंसी को निस्तारण के लिए तत्काल भेज दिया जा रहा है। शुक्रवार को कुछ एजेंसियों पर सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है। इसीलिए समस्या बढ़ी है। अगले एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ।