{"_id":"646d0667247c3dd17305a3c6","slug":"no-rush-on-pink-notes-coming-in-banks-basti-news-c-7-1-178634-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैंकों में आने लगे गुलाबी नोट पर भीड़भाड़ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैंकों में आने लगे गुलाबी नोट पर भीड़भाड़ नहीं
Wed, 24 May 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 24 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बैंकों में दो हजार के गुलाबी नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन बैंकों में इसे लेकर ज्यादा चहल-पहल नहीं दिखी। इक्का-दुक्का लोग ही दो-चार नोट लेकर शाखाओं में पहुंच रहे हैं। हालांकि इसको लेकर सभी बैंकों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, इससे नोट एक्सचेंज करने में परेशानी न हो और किसी तरह की बैंक में भीड़भाड़ न होने पाए। इसके लिए पीएनबी सहित कुछ बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। जबकि जमा करने के लिए अलग काउंटर बनाया गया है। साथ ही इस बात पर विशेष निगरानी रखी जा रही है कि जमा राशि में कोई जाली नोट आता है तो उसे तुरंत पकड़ा जा सके।
शहर के गांधीनगर एसबीआई मुख्य शाखा में रोज की तरह ही चहलपहल दिखी। वहां नोट बदलने के लिए अलग से कोई काउंटर नहीं बनाया गया है। बावजूद इसके कैश काउंटर पर भीड़ बेहद कम दिखी। मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर अलग काउंटर की व्यवस्था कर दी जाएगी। यही हाल केनरा बैंक, एचडीएफसी, बड़ौदा यूपी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक शाखाओं पर देखा गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि लोगों में नोट बदलने या जमा करने वालों में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिख रही है। पीएनबी के प्रबंधक अभिषेक पांडेय ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक दो हजार के कुल 42 नोट जमा हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फर्जी नोट मिला तो पुलिस करेगी पूछताछ
- बैंक अधिकारियों का कहना है कि दो हजार की हर नोट पर निगरानी की जा रही है। यदि कोई नोट जाली निकलता है तो उसे बैंक रजिस्टर में उसे दर्ज किया जाएगा। यदि एक बार में किसी व्यक्ति की रकम में चार जाली नोट मिलते हैं तो पुलिस को सूचित किया जाएगा और आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कटे-फटे नोट भी बदले जाएंगे
- बैंक अफसरों का कहना है कि नोट बदलवाने के लिए परेशान न हों, क्योंकि नोट बदलवाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। कटे फटे नोट भी बदले जाएंगे। यदि किसी के पास दो हजार के नोट के दो टुकड़े हैं तो उसे भी पूरे दाम पर बदला जाएगा। 80 फीसद तक यदि दो हजार का नोट सुरक्षित है तो उसे पूरे दाम पर बदलने का प्रावधान है, लेकिन 80 फीसद से अधिक नोट खराब होने पर कुछ चार्ज काटा जाएगा।
-- -- -- -- -
बाजार में आने लगे दो हजार का नोट
- बाजार में भी दो हजार के नोट आने लगे हैं। सोना चांदी व्यापारी मुकेश का कहना है कि दो दिन में दो हजार के 10 से 15 नोट आए हैं। इसी तरह पेट्रोल पंप, वाहन डीलर और कपड़ा खरीद में लोग दो हजार के नोट का उपयोग करने लगे हैं। बाजार में दो हजार का नोट अब दिखाई देने लगा है, लेकिन संख्या कम है।