{"_id":"58a5e4ea4f1c1bab19d8427e","slug":"no-rank-duty-paid-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओहदा नहीं, ड्यूटी के हिसाब से मेहनताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओहदा नहीं, ड्यूटी के हिसाब से मेहनताना
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने इस बार पुलिस कर्मियों के चुनाव ड्यूटी भुगतान के मानक में बदलाव किया है। इस बार पुलिस कर्मी के कैडर के हिसाब से मानदेय मिलेगा न कि पद के हिसाब से। जैसे यदि इंस्पेक्टर को सब इंस्पेक्टर स्तर की ड्यूटी ली जा रही है तो उसी हिसाब से भुगतान होगा। बृहस्पतिवार को इसकी मंजूरी का शासनादेश भी जारी कर दिया गया।
चुनाव में लगे पुलिस कर्मियों, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों, राज्य सशस्त्र बलों, होमगार्ड, चौकादीर का श्रेणीवार पारिश्रमिक (मानदेय) तय कर दिया है। शासनादेश के अनुसार चुनाव में पिकेट, बैरियर, मोबाइल, मतदान केंद्र और पोलिंग बूथ पर लगाई जाने वाली ड्यूटी पर सेक्टर आफिसर और जोनल पुलिस आफिसर को 1500 रुपये एकमुश्त दिया जाएगा। निरीक्षण करने वाले निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर को पोलिंग बूथ और मतदान केंद्र की विशिष्ट ड्यूटी पर 350 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा। मुख्य आरक्षी और आरक्षी को 250 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा। होमगार्ड और चौकीदार को 150 रुपये प्रतिदिन दिया जाएगा। लेकिन जिनको श्रेणीवार मानदेय का भुगतान किया जाएगा, उनको लंच पैकेज नहीं दिए जाएंगे। इस बारे में डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि केंद्रीय बलों व राज्य पुलिस के जवानों को जिस जिले में मतदान ड्यूटी पर लगाया जाएगा, वहीं उन्हें भुगतान मिलेगा।