{"_id":"68af698a3eaef57591049cf7","slug":"no-proposal-less-than-running-the-sugar-mill-will-be-accepted-basti-news-c-207-1-bst1004-142730-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चीनी मिल चलाने से कम कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चीनी मिल चलाने से कम कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं
Thu, 28 Aug 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर चीनी मिल पर धरना देते किसान, मजदूर तथा अन्य लोग।
वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल चलाने के लिए चीनी मिल गेट पर किसान मजदूर व्यापारी और विभिन्न संगठनों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। लोगों ने कहा कि चीनी मिल चलाने के अलावा कोई और प्रस्ताव किसी को स्वीकार नहीं होगा।
चीनी मिल गेट पर धरने को समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने समर्थन दिया। कहा कि किसानों मजदूरों के संघर्ष के आगे सरकार और मिल प्रबंधन को झुकना ही पड़ेगा। जब भी चीनी मिल पर संकट आया है सबने एक साथ एक मंच पर संघर्ष किया है।
चीनी मिल के कर्मचारी नेता महेश कुमार पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन मिल प्रबंधन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन और मिल प्रशासन का मिल चलाने के अलावा कोई अन्य प्रस्ताव किसान मजदूर और कर्मचारी स्वीकार नहीं करेंगे। 2018 से हर वर्ष मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन हम लोगों को गुमराह कर रहा है जिसका परिणाम यह है मिल बंद होने से पीड़ित लोगों को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारी नेता अंगद वर्मा ने कहा कि चीनी मिल चलाने के अलावा अन्य कोई मांग हम लोगों की नहीं है मिल प्रबंधन चीनी मिल चलाएं और हम लोगों का बकाया बाद में भुगतान करें। उन्होंने कहा कि धरने को सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है। धरने में राम लखन शुक्ल, रामशरण मौर्य, नित्य राम चौधरी, महेंद्र प्रताप चौधरी, अभय नारायण चौधरी, जनार्दन सिंह, रणधीर सिंह, त्रिलोकी, मनोज, राकेश, सहित तमाम किसान और मजदूर शामिल रहे।