बस्ती: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रात को नहीं मिले चिकित्सक, मरीज के तीमारदार लौटे; देखें वीडियो
गांधीनगर निवासी इरफान अपने चोटिल पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे, लेकिन आरोप है कि वहां चिकित्सक नहीं मिले। काफी प्रयास के बाद भी उपचार नहीं मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विस्तार
जिला अस्पताल की रात की इमरजेंसी सेवा में मरीजों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आरोप है कि रात के समय कहीं कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहते हैं तो कहीं सो रहे कर्मचारियों को जगाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में गंभीर परेशानी होने पर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को निराश होकर लौटना पड़ता है।
ऐसा ही मामला गांधीनगर निवासी इरफान के साथ सामने आया। वह अपने चोटिल पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे, लेकिन आरोप है कि वहां चिकित्सक नहीं मिले। काफी प्रयास के बाद भी उपचार नहीं मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सामने आए वीडियो में इरफान चिकित्सक से उपचार के लिए मनुहार करते दिखाई दे रहे हैं।
इस संबंध में एसआईसी डॉ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।