{"_id":"68aa2163d1324ec86f00f678","slug":"no-control-on-illegal-vehiclesunauthorized-buses-running-on-nationalized-routes-basti-news-c-207-1-bst1005-142501-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं...राष्ट्रीयकृत मार्ग पर दौड़ रही अनधिकृत बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं...राष्ट्रीयकृत मार्ग पर दौड़ रही अनधिकृत बसें
Sun, 24 Aug 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन निगम, परिवहन विभाग, यातायात और पुलिस की संयुक्त टीम अभियान तो चला रही है लेकिन, संचालकों पर कोई खास फर्क नहीं दिख रहा है। चौराहों पर अब भी बिना परमिट के वाहनों के संचालक सवारी बैठाते नजर आ रहे हैं। खासकर, डबल डेकर बसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे रोजाना रोडवेज को चूना लग रहा है।
राष्ट्रीयकृत मार्गों पर बिना परमिट बसें चल रही हैं। रोडवेज के आसपास अब भी डग्गामार वाहनों में सवारी बैठाते लोग दिख रहे हैं। मनौरी, बड़ेवन, मूड़घाट और हड़िया चौराहा के पास ऐसे वाहन दिख रहे हैं, लेकिन जांच टीम के पहुंचते भाग निकल रहे हैं। टीम के लौटते ही डग्गमार फिर हावी हो जाते हैं। बताया गया कि रोडवेज ने दो टीमें जांच के लिए बनाई है। सुबह और शाम में जांच टीम निगरानी कर रही है, लेकिन इसका असर कम होता दिखाई दे रहा है। एआरएम रोडवेज आयुष भटनागर ने बताया कि रोडवेज के आसपास जांच तेजी से कराई जा रही है। बताया कि डिपो में 108 बसें निगम की और 32 अनुबंधित की चल रही हैं। डग्गामारों के चलते आय प्रभावित हो रही है। वहीं टीएसआई के नेतृत्व में बड़ेवन और मूड़घाट के पास जांच की गई।