फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No complaints about vaccination at CHC and PHC

Basti News: सीएचसी और पीएचसी पर न मिलें टीकाकरण में शिकायतें

Wed, 17 Dec 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
No complaints about vaccination at CHC and PHC
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पोषण समिति और जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पोषाहार वितरण, हॉट कुक्ड मिल योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना प्रमुख रूप से शामिल रहें। डीएम ने कहा कि सीएचसी-पीएचसी पर बेहतर सुविधाएं हो। डीएम ने पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने टीकाकरण की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. राजीव निगम को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण से संबंधित शिकायत न आने पायें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जिन पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है ऐसे लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड यथाशीघ्र बनाया जाए। डीवीडीएमएस इंडेटियम बजट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्राप्त बजट के सापेक्ष नियमानुसार व्यय करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही समस्त आवश्यक दवाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक का संचालन डीपीएम राकेश पांडेय ने किया। सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीडीओ अजय सिंह, पीडी राजेश कुमार, सीवीओ अरूण कुमार गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीपीओ राजेश कुमार, सचिन चौरसिया, दुर्गेश मल्ल, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed