फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   No arrangement for heater...patients shivering in the ward

Basti News: हीटर की व्यवस्था नहीं... वार्ड में ठिठुर रहे मरीज

Sat, 11 Jan 2025 04:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Jan 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
No arrangement for heater...patients shivering in the ward
बस्ती। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में तापमान गिर रहा है। जिला अस्पताल के मरीजों को कंबल के सहारे रात काटना मुश्किल हो रहा है। चिल्ड्रेन, मेडिकल और ऑर्थो वार्ड में हीटर नजर नहीं आया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए भी हीटर की व्यवस्था है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में डाॅक्टरों के साथ कर्मचारियों के कमरे में हीटर लगे हैं। ऑर्थो वार्ड के प्लास्टर रूम में कर्मचारी दोपहर के एक बजे हीटर से हाथ सेकते नजर आए। जबकि रात के समय में भी वार्ड में भर्ती मरीजों के पास ठंड से बचाव के लिए हीटर जैसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। रात में ठंड बढ़ा तो अस्पताल के मरीज परेशान हो उठे। अस्पताल में पतले कंबल के सहारे रात काटना मुश्किल हो रहा है। इसे देखते हुए अधिकांश भर्ती मरीजों ने घर से कंबल मंगा रखा है। हालांकि दिन में हुए धूप से मरीजों को कुछ राहत मिली है, लेकिन ठंड में रात काटना मुश्किल हो रहा है। चिल्ड्रेन के दोनों वार्ड में लगभग तीस से अधिक बच्चे भर्ती मिले। चिल्ड्रेन वार्ड में कहीं भी हीटर या ब्लोवर नजर नहीं आया। वार्ड में भर्ती अंशिका की मां सोनी ने बताया कि रात में ठंड बढ़ता है तो कंबल के सहारे रात काटना पड़ता है। वार्ड में हीटर नहीं जलता है।
विज्ञापन

पूछने पर नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि जरूरत होने पर ब्लोवर चलाकर कमरे को गर्म किया जाता है। वार्ड में हीटर की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा मेडिकल वार्ड में भी ऐसा ही देखने को मिला। मरीज भर्ती नजर आए, लेकिन मरीजों के पास हीटर नहीं दिखा, जबकि स्टाफ रूम में हीटर रखा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि मरीजों के लिए हीटर की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed