फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nirnkar was died by rotawetar

रोटावेटर में फंसकर हुई थी निरंकार की मौत

Sat, 28 Dec 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nirnkar was died by rotawetar
रोटावेटर में फंसकर हुई थी निरंकार की मौत
विज्ञापन

बस्ती। जिले में पैकोलिया थाना क्षेत्र के चुरिहारपुर गांव के बगल रवई नदी में 23 दिसंबर को 22 वर्षीय निरंकार वर्मा की लाश पुलिस ने बरामद की थी। युवक के कंधे के नीचे दाहिना हाथ और घुटने के नीचे पांव कटा पाया गया। इस मामले में पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज विवेचना कर रही थी। जिसके आधार पर शनिवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने प्रेसवार्ता कर प्रकरण का पर्दाफाश किया। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम उदयभान विश्वकर्मा व राकेश विश्वकर्मा है। दोनों पकौलिया थाना क्षेत्र के मझौवा चौधरी गांव के निवासी हैं। मुखबिर की सूचना पर इन्हें मरवटिया बभनान के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ट्रैक्टर रोटावेटर के साथ व दो मोटर साइकिल बरामद हुई है। दोनों ने पूछताछ में कबूला है कि वे अपने ट्रैक्टर से छट्ठी प्रसाद का खेत जोत रहे थे कि वहां निरंकार आए और हम लोगों से कहा कि मेरा भी खेत जोतना है। हम लोगों ने कहा कि छट्ठी प्रसाद का खेत जोतने के बाद तुम्हारा खेत जोतने चलेंगे। निरंकार हम लोगों के साथ ट्रैक्टर पर बैठ गए। बताया कि हम लोग आपस में बात कर रहे थे, निरंकार ट्रैक्टर ले चलने की जिद करने लगे। इतने में हम लोगों ने निरंकार को ट्रैक्टर से नीचे ढकेल दिया। गिरते समय वह रोटावेटर में फंस गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। बताया कि हम लोग डर गए थे, इस वजह से निरंकार के शव को नवई नदी के किनारे छिपा दिए और उसकी मोटर साइकिल को एकटकवा पुल के पास पानी में फेंक दिए थे। बताया कि शनिवार को गांव छोड़कर भगना चाह रहे थे, पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed