{"_id":"6acbf7d9b5e722a3fa0f6a36","slug":"nine-day-fast-begins-alongside-the-worship-of-the-goddess-the-atmosphere-becomes-filled-with-devotion-basti-news-c-207-1-bst1001-169143-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: देवी आराधना के साथ नौ दिन का उपवास शुरू...भक्तिमय बना माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: देवी आराधना के साथ नौ दिन का उपवास शुरू...भक्तिमय बना माहौल
विज्ञापन
रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पर पूजन- अर्चन करते श्रद्धालु। संवाद
बस्ती। नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी भक्तों में गजब का उत्साह रहा। सुबह से ही घरों की सफाई होने लगी। पूजा स्थल की विशेष सजावट की गई। देवी की चौकी सजाई गई। इसके बाद अटूट श्रद्धा के साथ मां भगवती का आह्वान हुआ। परिवार के लोग एक साथ बैठकर देवी का पूजन-अर्चन किया। कलश स्थापना के साथ नौ दिन का उपवास शुरू किया। चौतरफा माहौल देवी मय बना हुआ है।
नवरात्र के पहले दिन देवी के प्रथम स्वरूप मां शैल पुत्री का पूजन-अर्चन किया गया। धूप, कपूर, अगरबत्ती, नारियल, लाल चुनरी, सुपारी, पान, फल, पुष्प का चढ़ावा गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी से लोक कल्याण की कामना की गई। घरों में महिलाएं, बच्चे, पुरुष सभी एक साथ माता रानी की आरती उतारने के बाद जयकारे लगाए। माता रानी को लाल पुष्प और अनार का फल अर्पित किया गया। इस दौरान देवी के विभिन्न तरह के अनुष्ठान भी शुरू हुए। देवी भक्त माता की चौकी के सामने दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से महिमा बखान करने से देवी प्रसन्न होती है। पवित्र भाव से लोगों ने देवी की आराधना शुरू कर दी है। नौ दिनों तक उपवास के साथ भक्तजन देवी की पूजा-अर्चना में लीन रहेंगे। इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहेगा।
देवी मंदिरों पर उमड़ने लगे श्रद्धालु
नवरात्र पर्व को लेकर देवी मंदिरों की रौनक बढ़ गई है। मंदिरों की सफाई के बाद फूलों की माला से साज-सज्जा की गई है। यहां सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाएं मां भगवती की प्रतिमा के समक्ष घी के दीपक जलाकर उनकी आराधना करती रही। मंदिरों में धूप, कपूर, अगरबत्ती की सुगंध फैली हुई है। यहां पहुंचने वाले बच्चे, बुजुर्ग, जवान, महिलाएं सभी एक साथ माता रानी की चौखट पर मत्था टेकने के बाद जयकारे लगा रहे हैं। पुरोहित देवी मंत्रों की वर्षा कर रहे हैं। घंट-घड़ियाल की गूंज हर समय हो रही है। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दिन भर बना हुआ है। सुबह-शाम मंदिरों में आरती के समय सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। शहर के आवास विकास मां काली मंदिर, रौता चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित मां गायत्री मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मां काली शक्ति पीठ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पुरोहित पूजन-अर्चन के बाद देवी भक्तों के माथे पर तिलक लगा रहे हैं।