{"_id":"68f93c3ff278df5d4702df68","slug":"nine-cases-of-indecency-with-women-were-registered-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146220-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिलाओं से अभद्रता के दर्ज हुए नौ मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिलाओं से अभद्रता के दर्ज हुए नौ मामले
Thu, 23 Oct 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति के तहत जागरूकता के बावजूद मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से अभद्र व्यवहार, फब्तियां कसने और छेड़खानी के नौ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक मामले सामने आए। मुख्य मार्ग से गिदही पाॅवर हाउस के पास मोहम्मद आरिफ, महिला अस्पताल के पास विवेक कुमार सौरभ और कटरा मूड़घाट रोड पर आशाराम को राह चलती महिलाओं को अश्लील गाने सुनाने और सीटी बजाने के आरोप में पकड़ा गया।
इसी प्रकार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भी दो प्रकरण दर्ज हुए। नई बाजार से नरहरिया मोड़ पर रोहित पासवान को महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जबकि रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के पास अजीत को अभद्र टिप्पणी के मामले में हिरासत में लेकर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र में रामजानकी तिराहा और अमोढ़ा मोड़ के पास राम अनुज और शिवकरन नामक व्यक्तियों ने राह चलती महिलाओं पर अभद्र हरकतें कीं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला में पप्पू ने महिला के प्रति अभद्र टिप्पणी की तथा विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मजार के पास भी महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत करने के आरोप में अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं, सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया बाजार में वृजेश उर्फ विरजू जायसवाल को महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा। बाद में जमानत पर छोड़ दिया।