फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NHM employees and doctors had a dull Diwali...did not receive their honorarium

Basti News: एनएचएम कर्मचारियों-डॉक्टरों की दिवाली फीकी...नहीं मिला मानदेय

Mon, 20 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
NHM employees and doctors had a dull Diwali...did not receive their honorarium
बस्ती। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग में क्रिटिकल सेवाओं में अपना योगदान दे रहे कर्मियों की दीपावली फीकी रहेगी। तमाम प्रयास के बाद भी विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे सौ से ज्यादा कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इनमें तो कुछ ऐसे कर्मचारी हैं, जिनको तीन माह से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

मानदेय न पाने वालों में चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, काउंसलर आदि शामिल हैं। विभाग का कहना है कि अब दीपावली के बाद ही बचे हुए लोगों के मानदेय का भुगतान संभव है। एनएचएम संविदा कर्मी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि एमडी की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिन जिलों ने समय से भुगतान के लिए सूची भेजी गई, उनका भुगतान हो गया। अगर कुछ लोगों का भुगतान लटका था तो दोबारा प्रयास किया जाना चाहिए था। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मानदेय न मिलने से जिन लोगों को ज्यादा समस्या है, उनसे कहा गया है कि वे संगठन से संपर्क करें, उनकी कुछ मदद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएम के तहत लगभग 1100 कर्मी स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एनएचएम में भुगतान की सेंट्रलाइज व्यवस्था शुरू होने के कारण इन कर्मियों का जुलाई से मानदेय का भुगतान प्रभावित है। मानदेय के लिए जिले से सूची तैयार कर एनएचएम मुख्यालय को भेजी गई, जो किसी कारण से रिजेक्ट हो गई। बाद में सुधार के साथ सूची दोबारा प्रेषित की गई। मानदेय न मिलने से नाराज कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। शनिवार को काफी लोगों का मानदेय उनके खातों में पहुंच भी गया, लेकिन कुछ कर्मी मानदेय से वंचित रह गए। मुख्यालय पर अवकाश की बात कहकर कहा गया कि अब जो होना होगा, वह त्योहार के बाद ही होगा। जो लोग मानदेय से वंचित रह गए उनमें पीआईसीयू, डिलेवरी प्वाइंट, एनसीडी क्लीनिक आदि जगहों के कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed