{"_id":"6a6fa36a477aa5844504b5c4","slug":"newly-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-accused-of-poisoning-her-basti-news-c-207-1-bst1019-163600-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, पति पर लगाया जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, पति पर लगाया जहर देने का आरोप
विज्ञापन
मृतक अर्चना की फाइल फोटो
रुधौली(बस्ती)। थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव में मायके में रह रही 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे रविवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली ले जाया गया। वहां जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने दामाद पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
तेलौरा गांव निवासी अर्चना (22) की शादी 13 मई 2026 को सिद्धार्थनगर जिले के डिडई थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद विदाई भी हो गई थी, लेकिन करीब एक माह बाद वह मायके आ गई और तभी से यहीं रह रही थी। मृतका की मां किसलावती ने बताया कि रविवार को वह दवा लेने बस्ती गई थीं। घर पर अर्चना और उसका 13 वर्षीय भाई सोहराब ही मौजूद थे।
आरोप है कि इसी दौरान अर्चना का पति घर आया, उसका मोबाइल और चार्जर लेकर चला गया। इसके कुछ देर बाद अर्चना की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
शादी के बाद से ही पति का व्यवहार था विवादित
किसलावती का आरोप है कि शादी तय होने के समय से ही दामाद का व्यवहार झगड़ालू था। उन्होंने बताया कि शादी से पहले भी उसने उनके साथ अभद्रता की थी। विवाद के बाद माफी मांगने पर विवाह संपन्न हुआ था। शादी के बाद अर्चना भी कई बार पति के व्यवहार की शिकायत करती थी। मां का आरोप है कि रविवार को उनके घर आकर पति ने अर्चना को विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -
कोटशव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
-अनिल सिंह, सीओ रूधौली