{"_id":"647ba517eb3b641486023f85","slug":"newly-elected-body-president-and-member-honored-basti-news-c-7-1-192534-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्ष और सभासद सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवनिर्वाचित निकाय अध्यक्ष और सभासद सम्मानित
Sun, 04 Jun 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय में नवनिर्वाचित नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों, प्रतिनिधियो एवं सभासदों को जि
बस्ती। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमरकस कर तैयार रहें। इसके लिए उन्हें बूथ स्तर ही नहीं घर घर जाकर समाजवादी सरकार में हुए कार्यों को लोगों को बताना होगा। सभी बूथ अध्यक्ष अपनी टीम बना कर वोटर लिस्ट की समीक्षा कर उसमें कमियों को दूर करें। एक भी वोटर मतदान से वंचित न रहने पाए, इसके लिए बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता पूरा प्रयास करें।
यह कहना है सदर विधायक व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव का। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय पर पार्टी की मासिक बैठक में बोल रहे थे। बैठक में जनपद के निकाय चुनाव में पार्टी के नव निर्वाचित नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों, प्रतिनिधियों एवं वार्ड सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एक निर्णायक भूमिका निभायेगी। इस मौके पर विधायक कवींद्र चौधरी, अंकुर वर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी, कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिह, राम सिंह यादव, प्रवीण पाठक, धीरसेन निषाद, मोहम्मद स्वाले, अरविंद सोनकर आदि मौजूद रहे।